Mirzapur: लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, अनुप्रिया पटेल ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा

Mirzapur: जनपद में खतरे के 77.724 के निशान से लगभग 100 सेंटीमीटर कम गंगा 76.50 मीटर पर बह रही हैं। गंगा के प्रति घंटे एक सेंटीमीटर के लगातार बढ़ने से बाढ़ का असर बेलन, बकहर, टोंस नदियों में भी दिखाई देने लगा है।

Report :  Brijendra Dubey
Update:2024-09-16 17:25 IST

अनुप्रिया पटेल ने किया बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा (न्यूजट्रैक)

Mirzapur News: बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुचीं। ग्रामीणों की शिकायत पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अधिकारी को फोन लगा कर बाढ़ पीड़ितों का मदद करने का निर्देश दिया है। जनपद में गंगा अपना रौद्र रूप दिखा रही है। खतरे के निशान के बीच कुछ सेंटीमीटर का फासला ही बचा है। गंगा किनारे बसे गांवों के खेतों में बाढ़ का पानी घुसने से फसल चौपट हो गयी। बाढ़ के आहट से ग्रामीणों में दहशत बढ़ रही है।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल से ग्रामीणों ने की शिकायत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद में खतरे के 77.724 के निशान से लगभग 100 सेंटीमीटर कम गंगा 76.50 मीटर पर बह रही हैं। गंगा के प्रति घंटे एक सेंटीमीटर के लगातार बढ़ने से बाढ़ का असर गंगा से जुड़ने वाली नदियों बेलन, बकहर, टोंस नदियों में भी दिखाई देने लगा है। जिसे लेकर किसान और गरीब बाढ़ की आहट से परेशान हैं। बाढ़ के कारण खेत बोई फसलों और सब्जियों को काफी नुकसान होगा। कोन विकासखंड में गंगा के किनारे निचले स्तर पर बसे गाँव बाढ़ से प्रभावित हो गए है। सदर तहसील और चुनार तहसील के दर्जनों गांव बाढ़ आने पर प्रभावित होते हैं।

बाढ़ की स्थिति को देखते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने स्थलीय निरीक्षण किया है। निशान से एक मीटर नीचे बह रही है, हालांकि धीरे-धीरे गंगा में पानी बढ़ रहा है। बाढ़ से फसलें डूब गई हैं, पड़ोसी जनपद प्रयागराज से और पानी छोड़े जाने की सूचना मिली है, अगले दिनों में पानी के और बढ़ने की संभावना है, मिर्ज़ापुर में बाढ़ से प्रभावित चुनार तहसील के ग़ांव में हालात का जायजा लेने सांसद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल पहुचीं। केंदीय मंत्री ने ग़ांव में बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात किया और बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। मनिकपुरा ग़ांव में पहुची केंद्रीय मंत्री से प्रभावित लोगों ने मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत किया तो केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अधिकारी को फोन लगा कर इसकी जाँच करने का निर्देश दिया है।

Tags:    

Similar News