Mirzapur News: पद्मश्री व प्रसिद्ध कजरी गायिका अजिता श्रीवास्तव का निधन, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने दी श्रद्धांजलि

Mirzapur News: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनके पुत्र अनुराग आनंद श्रीवास्तव को ढांढस बंधाया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2024-08-17 17:24 GMT

Mirzapur News

Mirzapur News: पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध कजरी गायिका अजिता श्रीवास्तव का निधन शनिवार की शाम को देहांत हो गया, कुछ महीनों से वह बीमार चल रही थी, उनका ईलाज चल रहा था। जनपद ने पद्मश्री पुरस्कार विजेता को नाम आंखो से विदा कर रहा है। अजिता श्रीवास्तव को 2022 में कजरी गायिकी में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।

केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अर्पित की श्रद्धांजलि

अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण तथा रासायनिक उर्वरक राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने नगर के आवास विकास के निवासी अनुराग आनंद श्रीवास्तव के आवास पर पहुंचकर उनकी पूज्य माता मिर्जापुर की गौरव पद्मश्री व प्रसिद्ध कजरी गायिका अजिता श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त कर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पा अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। दुःख की इस घड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने उनके पुत्र अनुराग आनंद श्रीवास्तव को ढांढस बंधाया एवं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की।

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहाकि पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव के निधन का बहुत ही दुखद समाचार मुझे मिला है हमारे जिले का नाम उन्होंने पूरे देश में रोशन किया और आज इतनी बड़ी प्रतिभा हमारे देश में नहीं रही है, मैं अपना दल व भाजपा परिवार की ओर से नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं, उनका जाना कला जगत के लिए और हमारे जनपद मिर्जापुर के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे एवं उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में उन्हें संबल दे, शक्ति दे मैं उन्हें पुनः नमन करती हूं। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ प्रदेश सचिव आनंद सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष व्यापार मंच अशोक पटेल, युवा मंच जिला अध्यक्ष उदय पटेल, भाजपा नेता नितिन विश्वकर्मा आदि पदाधिकारी उपस्थित रहें। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।

Tags:    

Similar News