Mirzapur News: ग्रामसभा में नहीं चली धांधली तो प्रधान ने करवा दी पंचायत मित्र की हत्या

Mirzapur News: इस हत्या के पीछे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम आ रहा था, जिसका काफी विरोध पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया था, एसपी ने पत्रकार वार्ता कर पूरी घटना का खुलासा किया

Report :  Brijendra Dubey
Update: 2024-06-14 11:04 GMT

Mirzapur News

Mirzapur News: पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के द्वारा जनपद में अपराध व अपराधियों के पर अंकुश लगाने के दिशा क्रम में लालगंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 5 जून को वाहन से दुर्धटना कर पंचायत मित्र राजीव कुमार मौर्य की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने ग्राम प्रधान सहित कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। वहीं हत्या में शामिल वाहन को अपने गिरफ्त में ले लिया है। ग्राम प्रधान रामनरेश मौर्य और मृतक राजीव कुमार मौर्य के बीच ब्लॉक पर हुआ मारपीट हत्या की बड़ी वजह माना जा रहा है। पंचायत मित्र मनरेगा योजना में किए जाने वाले अनैतिक कार्यों का विरोध कर रहा था जिसके कारण उसकी हत्या की घटना कारित की गई। बता दें कि इस हत्या के पीछे भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेन्दु मणि त्रिपाठी का नाम आ रहा था, जिसका काफी विरोध पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा किया गया था। एसपी आपरेशन ने पत्रकार वार्ता कर पूरी घटना का किया खुलासा।

क्या है पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के लहंगपुर गांव निवासी राजीव कुमार मौर्य की बीते 5 जून को षड्यंत्र के तहत वहां से दुर्घटना कर हत्या की घटना कार्य की गई थी। जिसमें पीड़ित परिवार ने भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी के साथ तीन और लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। केस दर्ज होने की जानकारी भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो अगले दिन कार्यकर्ता अपना विरोध जताने हुए लालगंज थाना पहुंचे। उधर मृतक के भाई और मौर्य समाज के लोग जिला कलेक्टर पर प्रदर्शन करने लगे। पुलिस प्रकरण को गंभीरता से लेकर छानबीन में जुट गई। पुलिस ने शुक्रवार को पूरे घटना का खुलासा किया।

अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि राजीव कुमार मौर्य कोठी ग्राम पंचायत में पंचायत मित्र के रूप में कार्यरत थे, जहां मृतक राजीव कुमार मौर्य द्वारा ग्राम प्रधान राम नरेश मौर्य के मनरेगा योजना में किए जा रहे अनैतिक कार्यों का विरोध पहले से किया जाता था। पूर्व में ग्राम प्रधान रामनरेश व राजीव के मध्य इसी बात को लेकर बात विवाद वह गाली गलौज वह मारपीट भी ब्लॉक पर हो चुकी थी। प्रधान ग्राम सभा से अवैध कमाई नहीं होने से काफी परेशान था जिसकी वजह से ग्राम प्रधान रामनरेश द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र बना रच कर राजीव मौर्य की चार पहिया वाहन से दुर्घटना करा कर हत्या की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं ग्राम प्रधान रामनरेश ने कहा कि मृतक राजीव मौर्य हमेशा धमकी देते थे ब्लॉक में हमारे साथ मारपीट भी किए थे। इसी वजह से हमने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया।

Tags:    

Similar News