आज नहीं दिखा चांद, अब 11 अप्रैल को मनाई जाएगी ईद

Eid - Ul - Fitra 2024: देश में ईद उल फित्र को लेकर लोगों में उत्सुकता दिखाई दे रही है। इस बीच लखनऊ में मंगलवार (9 अप्रैल) को ईद का चांद नहीं दिखा। ऐसे में अब ईद उल फित्र का त्यौहार 11 अप्रैल को मनाया जाएगा।

Written By :  Rajnish Verma
Update:2024-04-09 20:46 IST

Eid - Ul - Fitra 2024: देश में ईद-उल-फितर के त्यौहार को लेकर बाजारों में काफी रौनक दिखाई दे रही है। बाजार सजे हुए थे, लोग खरीदारी कर रहे थे, हालांकि इस बीच लखनऊ में आज मंगलवार (9 अप्रैल) को ईद का चांद नहीं दिखाई दिया। इसके बाद ये साफ हो गया कि अब ईद-उल-फितर का त्यौहार 11 अप्रैल को मनाया जाएगा।

मुस्लिम धर्म गुरु मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली बताया कि चांद आज नजर नहीं आने की वजह से ईद अब 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 9 अप्रैल को शव्वाल का चांद नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि ईदगाह लखनऊ में ईद उल फितर की नमाज 11 अप्रैल को सुबह 10 बजे होगी।

10 अप्रैल को होगा अंतिम रोजा

वहीं, शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी व अन्य उलेमाओं ने दूरबीन लेकर ईद के चांद को देखने के लिए पुराने लखनऊ के सतखंडा पहुंचे, लेकिन आज उन्हे ईद का चांद नजर नहीं आया है। अब ईद का चांद नहीं दिखने साफ हो गया है कि पवित्र रमजान महीने का अंतिम रोज 10 अप्रैल को होगा और 11 अप्रैल की सुबह नमाज के बाद ईद का त्यौहार मनाया जाएगा।

अमन-चैन की मांगते हैं दुआ

ईद-उल-फितर का त्यौहार मुसलमानों के लिए बड़ा त्यौहार है, जिसका पूरे साल बेसब्री से इंतजार रहता है। इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिदों में नमाज पढ़ते और अमन चैन की दुआ मांगते हैं। इसके साथ समाज के लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद देते हैं। बता दें कि ईद-उल-फितर के त्यौहार से पहले पवित्र रमजान का महीना होता है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं। 

बाजारों में दिखी भीड़

ईद के त्यौहार को लेकर मुसलमान समुदाय के लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है। बाजारों में त्यौहार को लेकर काफी भीड़ दिखाई दी। रेडीमेड गारमेंट्स की दुकानों पर काफी भीड़ नजर आई है। शहर के बाजारों में हर तरफ महिलाओं एवं पुरुषों की भीड़ थी। कहीं पर महिलाएं बच्चों के लिए कपड़े पसंद कर रहीं थी तो आर्टिफिशियल ज्वैलरी की दुकानों पर भी महिलाएं अपनी पसंद की ज्वैलरी चुन रहीं थीं।

Tags:    

Similar News