Moradabad News: हिमाचल प्रदेश चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे, योगी के होमगार्ड्स जवान
Moradabad News Today: यूपी के होमगार्ड चुनाव आयोग के आदेश पर शान्तिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए जा रहे हैं;
Moradabad News Yogi Home Guards handle security arrangements for Himachal Pradesh elections
Moradabad News: हिमाचल प्रदेश में संपन्न होने जा रहे विधानसभा चुनाव 2022 को शान्तिपूर्वक संपन्न कराने का जिम्मा इस बार उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स को भी मिला है। मुरादाबाद से भी बड़ी संख्या में होमगार्ड्स जा रहे हैं। इसके लिए हिमाचल प्रदेश इन्हें ले जाने जे किये बसों की व्यवस्था की गई है।
हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं और मंचो से दूसरे दलों पर कड़ा प्रहार करने में लगे हैं, तो वहीं अब यूपी के होमगार्ड भी चुनाव आयोग के आदेश पर शान्तिपूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए जा रहे हैं।
इनमें मुरादाबाद के भी 260 होमगार्ड शामिल है, ये भी हिमाचल में डयूटी करने लिए तैयार हैं और इन्होंने भी अपने 9 दिन के चुनावी टूर पर जाने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है, ये सभी जवान हिमाचल प्रदेश की बसों में सवार होकर 6 नवम्बर हो रवाना हो जायेगे। होमगार्ड जिला कमांडेंट चंदन सिंह ने इस बाबत जानकारी देते हुए बताया कि हमारे सभी जवान निष्पक्ष चुनाव ट्यूटी देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का जिम्मा उत्तराखंड के 1500 होमगार्डों पर भी होगा। हिमाचल प्रदेश शासन की ओर से उत्तराखंड शासन से होमगार्डों की मांग की गई थी। इसके बाद ये होमगार्ड आठ नवंबर को हिमाचल के लिए रवाना हो जाएंगे। 13 को सभी की वापसी होगी। चुनाव में ड्यूटी लगने वाले सभी होमगार्डों को इसके लिए सूचित किया गया है।