Azam Khan की सल्तनत उजड़ने वाले कमिश्नर आंजनेय कुमार सिंह की बढ़ी सुरक्षा, मिलने वालों को अब DFMD से होगा गुजरना

आंजनेय कुमार सिंह मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर हैं। साल 2019 में जब रामपुर में आजम खान के खिलाफ एक्शन लिया जा रहा था, उस वक्त आंजनेय ही रामपुर के जिला कलेक्टर थे।

Report :  Shahnawaz
Update: 2022-11-05 15:38 GMT

आंजनेय कुमार सिंह और आज़म खान (Social Media)

Anjaneya Kumar Singh Security Increased : समाजवादी कद्दावर नेता आजम खान (Azam Khan) की सल्तनत को नेस्तानाबूत करने वाले आईएएस ऑफिसर आंजनेय कुमार सिंह (IAS officer Anjaneya Kumar Singh) की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब आंजनेय तक पहुंचने वाले हर शख्स को पहले मेटल डिटेक्टर स्कैनिंग से होकर गुजरना पड़ेगा। इसके लिए आंजनेय कुमार के दफ्तर के बाहर डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) के साथ एक पुलिस टीम की तैनाती कर दी गई है।

बता दें कि, आंजनेय कुमार सिंह इस वक्त मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर हैं। साल 2019 में जब रामपुर में आजम खान के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन लिया जा रहा था, उस वक्त आंजनेय कुमार सिंह ही रामपुर के जिला कलेक्टर थे। आंजनेय के संबंध में दी गई हेट स्पीच की वजह से आजम खान को 3 साल की सजा हुई है। इस मामले में आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। इसके बाद से ही आंजनेय कुमार सिंह सुर्खियों में हैं।

बढ़ी पुलिस कर्मियों और होमगार्ड्स की संख्या

मंडलायुक्त आंजनेय कुमार सिंह की सुरक्षा के मद्देनजर 7 पुलिसकर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। आंजनेय के दफ्तर से लेकर घर तक पुलिस कर्मियों और होमगार्ड्स की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही, कार्यालय में बिना जांच के बाद अब किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके लिए कार्यालय के गेट पर लगे मेटल डिटेक्टर से गुजरना होगा। 

अब 14 पुलिस वाले होंगे कमिश्नर की सुरक्षा में 

आंजनेय कुमार सिंह के घर से लेकर कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा बीते दिनों की गयी थी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया (SP City Akhilesh Bhadauria) व सीओ सिविल लाइंस डॉ. अनूप कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस अफसरों ने सुरक्षा की समीक्षा के बाद 14 पुलिसकर्मियों को मंडलायुक्त के घर और दफ्तर की सुरक्षा में तैनात किया। हालांकि, अभी तक होमगार्ड, गनर तथा एस्कॉर्ट के साथ कुल 7 सुरक्षाकर्मी आंजनेय कुमार के साथ रहते थे। जिसे अब दोगुना कर दिया गया है।

आज़म खान को 3 साल की सजा 

आजम खान के खिलाफ कोर्ट का फैसला आने के बाद से ही आंजनेय की सुरक्षा पर नजर रखी जा रही थी। फैसला आने के बाद ही पुलिस कमिश्नर की सुरक्षा बढ़ाई गयी थी। ज्ञात हो कि, 27 अक्टूबर को हेड स्पीच मामले में सपा नेता मोहम्मद आजम खान को रामपुर एमपी एमएलए कोर्ट ने 3 साल की सजा सुनाई थी।

Tags:    

Similar News