Moradabad News: रास्ते में जा रही नाबालिग पर शोहदों ने बोला धावा, मदद की लगाई गुहार

Moradabad News: लड़के ने लड़की पर धावा बोल दिया और खेत में ले गया जिससे पीड़िता घबराकर चीख पुकार करने लगी। आवाज़ सुन घरवाले व ग्रामीण मौके पर पहुचे ।

Report :  Shahnawaz
Update:2022-12-31 12:53 IST

Moradabad News (फोटो: न्यूजट्रैक )

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के थाना मूंढापांडे की ग्राम पंचायत भायपुर पैदुरिया में उस समय हड़कंप मच गया जब एक नाबालिग बालिका पर शोहदों ने धावा बोल दिया। निवासी पैदुरिया रात्रि के 8:00 बजे घर के सामने अपने ताऊ के घर के लिए निकली थी। वहीं बैठे एक लड़के ने उस पर धावा बोल दिया। मुंह दबाकर बराबर के ही खेत में ले गया, जिससे पीड़िता घबराकर चीख पुकार करने लगी। पीड़ित बालिका के घरवाले और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

आरोपी लड़का मौका देखकर भाग गया। यह वही लड़का था जो काफी समय से इस लड़की के पीछे पड़ था। लड़की लड़के को पहले बुरा भला कह चुकी थी। मामला ये था कि ये लड़का इस लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ा था। इस समय उस लड़के को मौका मिल गया, जिसका उस लड़के ने फायदा उठाया। लड़की को उठाकर उसका मुंह दबाकर बराबर के खेत मे ले गया और छेड़ छाड़ करने लगा। जैसे ही उस लड़के की पकड़ कमज़ोर पड़ी लड़की ने शोर मचा दिया। जिसको सुनकर लड़की के भाई और गांव के लोग खेत की तरफ भागे। मौका देखकर लड़का फरार हो गया। 

लड़का भीड़ का फायदा उठाकर हुआ फरार

वहां, गांव के लोगों और भाइयों ने उस लड़के को पकड़ लिया। लड़के ने भीड़ का फायदा उठाया और लड़का वहाँ से फरार हो गया। इसके बाद पीड़िता को साथ लेकर पीड़िता के परिजन व गांव के लोग इंसाफ के लिए थाना मूंढापांडे पहुंचे। मदद की गुहार लगाई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है। 

Tags:    

Similar News