Moradabad News: सिपाही ने पार की हैवानियत की हदें, पत्नी की प्राइवेट पार्ट में डाल दिया गर्म सरिया

Moradabad News: थाना पाकबड़ा के गांव जैतपुरा के रहने वाले सिपाही का घिनौना कारनामा सामने आया है। पीड़िता के पिता ने एसएसपी से शिकायत की है कि सिपाही पति ने पहले पत्नी के पैरों की उंगलियों के नाखून प्लास से उखाड़ दिए।

Report :  Sudhir Goyal
Update: 2024-08-16 15:35 GMT

पीड़ित महिला (Pic: Newstrack)

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना पाकबड़ा के गांव जैतपुरा के रहने वाले सिपाही का घिनौना कारनामा सामने आया है। पीड़िता के पिता ने एसएसपी से शिकायत की है कि सिपाही पति ने पहले पत्नी के पैरों की उंगलियों के नाखून प्लास से उखाड़ दिए और फिर प्राइवेट पार्ट में गर्म सरिया डाला दिया। पीड़ित महिला को उसके पीरिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है, जंहा उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सिपाही इन दिनों उन्नाव में पोस्टेड है। इस दरिंदगी को अंजाम देने वाले विकास उर्फ विक्की नाम के सिपाही और उसके परिजनों के खिलाफ पाकबड़ा थाने में आज मुकदमा दर्ज किया गया। जिसमे पुलिस ने आज दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पीड़िता के भाई ने हाथ जोड़ कर रो-रो कर कहा कि साहब पिछले कुछ समय से विकास उर्फ विक्की रोज मेरी बहन को परेशान कर रहा था। कह रहा था कि अपने घर से कार लेकर आ नहीं तो वापस चली जा। बहन के ससुराल वालों ने भी उसे खूब परेशान किया। हद तो तब हो गई, जब दो दिन पहले मेरी बहन को जीजा ने लोहे की रॉड से पीटा। रॉड को गर्म करके बहन को जलाया। प्राइवेट पार्ट पर भी हमला किया। ससुराल वालों ने भी मेरी बहन की कोई मदद नहीं की। हमें जब इस बारे में पता चला तो हमने ससुराल पहुंच कर बहन को अस्पताल पहुंचाया। उसकी हालत बहुत नाजुक है।

सिपाही विकास उन्नाव जनपद में तैनात है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसके साथ पिछले एक महीने से लागातर मारपीट की जा रही है। मेरे जिस्म का कोई ऐसा अंग नहीं है, जहां पर उसे चोट नहीं है। पति ने प्राइवेट पार्ट को गर्म सरिए से दागा है। पीड़िता ने कहा कि पति की इन करतूतों में ससुराल पक्ष के लोग भी शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल महिला और उसके परिजनों ने सीएम योगी से न्याय की गुहार लगाई है। एसपी सिटी ने इसी घिनौनी हरकत करने वाले सिपाही को गिरफ्तार करने के लिए टीम लगा दी है। इस बाबत एसपी सिटी मुरादाबाद रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना पाकबड़ा में तत्काल तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। आरोपी विकास यूपी पुलिस मे सिपाही के पद पर उन्नाव में तैनात है।

एसपी ने बताया कि वह अवकाश लेकर घर आया हुआ था। उसके पिता सत्य प्रकाश पीएसी में तैनात है। इस घटना के बाद से आरोपी विकास फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम को गठित कर दिया गया है। पुलिस ने आज ही ससुर सत्य प्रकाश और सास विनोद देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जल्द ही विकास की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। 2021 में पीड़िता की विकास के साथ शादी हुई थी।

Tags:    

Similar News