Ballia News: जिले में कांग्रेस पार्टी के 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने दिया इस्तीफा

Ballia: बलिया के बैरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के 52 पदाधिकारियों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और पद से त्यागपत्र दे दिया है। प्रदेश

Update: 2022-12-29 13:16 GMT

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सीबी मिश्रा

Ballia News: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य जिले के बैरिया विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के 52 पदाधिकारियों ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता और पद से त्यागपत्र दे दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य सीबी मिश्रा ने बृहस्पतिवार को जिले के बैरिया में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि उनके उनके साथ कांग्रेस के 52 पदाधिकारियों ने आज बृहस्पतिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता व अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने अपने इस फैसले की जानकारी बुधवार को दल के प्रदेश अध्यक्ष को दे दिया था।

इस्तीफा देने वालों में कांग्रेस कार्यकर्ता

इस्तीफा देने वालों में कांग्रेस के जिला सचिव द्वय रंजीत पाठक व रजनी कांत तिवारी, दल के मुरली छपरा ब्लाक के अध्यक्ष डॉ. विश्वकर्मा शर्मा, बैरिया के नगर अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह शामिल हैं। मिश्रा ने बताया कि सेंट्रल बैंक के रीजनल मैनेजर पद से सेवानिवृत होने के बाद उन्होंने दस साल पहले कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण किया। कांग्रेस में समर्पित व निष्ठावान लोगों की लगातार उपेक्षा की जा रही है।

कांग्रेस पार्टी पर लगाया आरोप

उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाया की विगत विधानसभा चुनाव में पार्टी ने निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टिकट न डकैत ऐसे व्यक्ति को टिकट दिया जो पार्टी से मिले चंदे को चुनाव में न लगाकर अपने हित में इस्तेमाल करने के लिए पैसे को अपने परिवार के एक व्यक्ति के खाते में जमा करा दिया। उन्होंने सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के यहां तक अपनी बात को रखा, लेकिन उनकी बातों को लगातार अनसुना किया गया। ऐसी स्थिति में उन्होंने त्यागपत्र देने का फैसला लिया है।

कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र है: जिला अध्यक्ष

कांग्रेस के जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने न्यूज ट्रैक से बात करते हुए बताया कि लोकतंत्र में किसी को कोई कदम उठाने से रोका नही जा सकता है। कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र है और पार्टी का हर कार्यकर्ता अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है। उन्होंने कहा कि जो लोग भी पार्टी से इस्तीफा दिए है इनके त्यागपत्र दे देने से कांग्रेस पार्टी पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नही है।

Tags:    

Similar News