सपा-बसपा गठबंधन को डराने के लिए प्रियंका गांधी को लाई कांग्रेस: नकवी

प्रियंका गांधी के कांग्रेस में एंट्री पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब बीजेपी नेता और केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रियंका गांधी को लेकर बयान दिया है। नकवी ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन को डराने के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी का शिगूफा छोड़ा है।

Update: 2019-01-25 12:48 GMT

रामपुर: प्रियंका गांधी के कांग्रेस में एंट्री पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब बीजेपी नेता और केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने प्रियंका गांधी को लेकर बयान दिया है। नकवी ने कहा कि सपा-बसपा गठबंधन को डराने के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी का शिगूफा छोड़ा है।

यह भी पढ़ें.....PNB घोटाला: तोड़ा जा रहा है नीरव मोदी का 20 हजार वर्गफुट में बना बंगला

कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे रामपुर

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की 'सीखो और कमाओ योजना' के अंतर्गत जिले के दीक्षित कॉलेज में कौशल विकास केंद्र और मौलाना आजाद एजुकेशन फाउंडेशन के अंतर्गत छात्रावास का उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के संबोधन में कांग्रेस की नवनियुक्त महासचिव प्रियंका गांधी छाई रहीं।

यह भी पढ़ें.....पति ने पत्नी को दिए 55 हजार ड्रेस का उपहार, ये इश्क है या कुछ और है…..

'खानदान और पानदान की पार्टी है कांग्रेस'

नकवी ने कहा कि कांग्रेस खानदान और पानदान की पार्टी है। उन्होंने कहा कि खानदान के लोग सिंहासन पर रहते हैं और कार्यकर्ता पानदान लिए शीर्षासन पर रहते हैं। कभी मां, कभी बेटा, कभी बेटी, कभी सास, कभी बहू, यही सब चलेगा। इसके अलावा कुछ नहीं है जहां तक इसके असर का ताल्लुक है तो देश और प्रदेश की राजनीति पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

यह भी पढ़ें.....मशहूर साहित्यकार कृष्णा सोबती का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

'कांग्रेस की खुशफहमी, गलतफहमी साबित होने वाली है'

केंद्रीय अल्पसंख्यक मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनकी अपनी परिवार की पार्टी है और उनका परिवार इसका प्रोपराइटर है। इसलिए प्रोपराइटर अपनी प्रॉपर्टी में किस को रखता है इससे कोई मतलब नहीं। कांग्रेस इस खुशीफहमी में रहती है कि जनता उससे खुश है, उनकी यह खुशफहमी, गलतफहमी साबित होने वाली है।

यह भी पढ़ें.....इसरो ने रचा इतिहास, पीएसएलवी सी44 का किया सफल प्रक्षेपण

'परिश्रम और परफॉर्मेंस के आधार पर जनता के बीच जाएंगे'

नकवी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच वर्षों के परिश्रम और परफॉर्मेंस के आधार पर जनता के बीच जाने वाले हैं। नकवी इतने पर ही नहीं थमे, बल्कि प्रियंका गांधी को उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन को डराने का शिगूफा करार दिया।

Tags:    

Similar News