हत्या, लूट और डकैती इस प्रदेश की पहचान बन गई है: अजय कुमार लल्लू

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बोले उत्तर प्रदेश में जंगलराज है यह बात माननीय सर्वोच्य न्यालय ने स्पष्ट रूप से पहले भी कहा है। हत्या लूट डकैती इस प्रदेश की पहचान बन गई है।

Update: 2019-11-21 15:47 GMT

कानपुर: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बोले उत्तर प्रदेश में जंगलराज है यह बात माननीय सर्वोच्य न्यालय ने स्पष्ट रूप से पहले भी कहा है। हत्या लूट डकैती इस प्रदेश की पहचान बन गई है।

जिस शहर से मुख्यमंत्री आते है वो शहर सुरक्षित नहीं है तो आप उत्तर प्रदेश के बारे क्या आकलन कर सकते है। लखनऊ राजधानी में रोज हत्याओ लूट का दौर दिखाई दे रहा है।

गुरूवार को कानपुर पहुंचे अजय कुमार लल्लू ने छात्रसंघ के नेताओ के साथ बैठक की। उन्होने का कि बिना नवजवानों के कोई जंग नहीं जीती जा सकती है। यूवा पीढी ही बदलाव की कांति ला सकती है।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी को पत्र लिखकर पूछे ये तीखे सवाल

प्रदूषण के रूप में दूसरे नबंर का शहर कानपुर

मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश का यह दुर्भाग्य है देश के प्रदूषण के रूप में दूसरे नबंर का शहर कानपुर को प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री बड़े-बड़े दावे करते है सदनो में मंचो पर स्वस्थय उत्तर प्रदेश की परिकल्पना करते है।

सैकड़ों की संख्या में लोग अब तक मर चुके है। हजारों की संख्या में लोग अस्पतालों में एडमिट है । डेंगू का प्रकोप महामारी का प्रकोप इस रूप में फैला है।

मै जिन गांवों में घूम कर आया हू लगभग हर एक घर में एक या दो लोग डेंगू से पीड़ित है । सरकार का उसके प्रेति कोई भी व्यवस्था नहीं करना विशेषज्ञों की टीम नहीं जाना उचित इलाज के प्रबंध न करना। कीट और जांच की व्यवस्था नहीं करना क्या दर्शाता है। निश्चित रूप से यह सरकार संवेदनहीन बनी हुई है।

आज हम आए थे डंपिंग ग्राउंड की जो मशीन है , उस मशीन के से डंपिग ग्रांउड का निस्तारण होना था। उसकी योजनाए जो पूर्व की सरकारों में बनाई गई थी। इटरलॉकिग खाद अन्य चीजों के लिए उस स्त्रोत को बनाने की व्यावस्था की गई थी। आज वो मशीन पूरी तरह से बंद है। अगल-बगल के दस गांव के लोग पलायन कर रहे है। कानपुर शहर में हर एक आदमी हताश निराश और परेशान है। सरकार बैठकर मूकदर्शक बनी हुई है इस विषय को लेकर कांग्रेस पार्टी गंभीर है।

ये भी पढ़ें...कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की ताजपोशी, पूर्व सीएम के सामने चले लात घूंसे

कूड़ा निस्तारण प्लांट का किया निरीक्षण

गुरूवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कूड़ा निस्तारण प्लांट का निरीक्षण किया। इसके साथ ही स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्या को सुना।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने प्रदेश सरकार और अफसरशाहों पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से जब सरकार लापरवाह हो जाए तो अधिकारी पूरी तरह से बेलगाम हो जाते है। कूड़ा निस्तारण के लिए प्रति घर से 50 रुपए टैक्स के रूप में लिए जा रहे हैं। कूड़ा निस्तारण प्लांट पिछले 6 वर्षो से बंद पड़ा हुआ है। उस प्लांट से जब यहां पर डंपिंग ग्राउंड बनाया गया उस समय जनता से ढेर सारे वादे किए गए। उन वादों से परे इस सरकार ने काम करने का काम किया है।

कानपुर शहर प्रदूषण में नंबर वन बना हुआ है इसके साथ ही डेंगू की प्रकोप से सैकड़ो लोगो की मौत हो चुकी है। कानपुर का एटूजेड प्लांट कूड़ा निस्ताण के लिए बनाया गया था। कूड़े का निस्तारण नहीं हो सका। इस गंदगी और कूड़े पहाड़ ने निकलने वाले धुंए से सांस लेन भी मुश्किल है।

ये भी पढ़ें...दिल्ली : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन ने राहुल को सौंपा इस्तीफा

Tags:    

Similar News