Muzaffarnagar News: औरंगजेब पर यूपी के मंत्री बोले- हिंदुस्तान से नामोनिशान मिटना चाहिए

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की माने तो औरंगजेब आतताई था। उसने यहां महिलाओं की अस्मत लूटी, कब्जे किए, विदेशी आक्रांता था।;

Update:2025-03-19 14:54 IST

यूपी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल   (photo: social media ) 

Muzaffarnagar News: औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र में चल रहे विवाद पर यूपी के मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि औरंगज़ेब आताताई था। उसने यहां महिलाओं की समत लूटी, कब्जे किए तलवारों के बल पर धर्मांतरण करने का काम किया है।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना है कि जो लोग देश के अंदर आक्रांता थे जिन्होंने यहां पर कब्जे किए, धर्मांतरण कराए। जिन्होंने देश तोड़ने का काम किया उनके नामोनिशान हिंदुस्तान से मिटाने चाहिए और साथ ही जनता के सामने यह जरूर आना चाहिए कि औरंगजेब की क्या भूमिका इस देश के अंदर थी।

धर्मांतरण तलवारों के बल पर करने का काम किया

उत्तर प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल की माने तो औरंगजेब आतताई था। उसने यहां महिलाओं की अस्मत लूटी, कब्जे किए, विदेशी आक्रांता था। धर्मांतरण तलवारों के बल पर करने का काम किया। आज देश जागृत हो चुका है और वह महाराष्ट्र जिसकी बात हो रही है महाराष्ट्र की भूमि छत्रपति शिवाजी की भूमि है। शिवाजी संभाजी ने उसको लगातार कई बार प्राप्त करने का काम किया।

औरंगजेब की क्या भूमिका इस देश के अंदर

छत्रपति शिवाजी हिंदू पाठशाही की स्थापना करने का काम किया तो वर्तमान में इस प्रकार का विवाद चल रहा है। शासन उसका निर्णय लेगा पर जनता के सामने यह जरूर आना चाहिए कि औरंगजेब की क्या भूमिका इस देश के अंदर थी। मेरा व्यक्तिगत रूप से मानना यह है कि जो लोग देश के अंदर आक्रांत थे, जिन्होंने यहां पर कब्जे किए, जिन्होंने देश में धर्मांतरण कराए, जिन्होंने देश को तोड़ने का काम किया उनके नामोनिशान हिंदुस्तान से मिटने चाहिए। 

Tags:    

Similar News