PM मोदी के जन्मदिन पर 'रक्तदान अमृत महोत्सव' का आयोजन, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने किया ब्लड डोनेट

Narendra Modi Birthday : PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में लखनऊ में 'रक्तदान अमृत महोत्सव' का आयोजन किया गया। शिविर में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रक्तदान किया।

Update: 2022-09-17 07:27 GMT

लखनऊ में रक्तदान शिविर में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रक्तदान किया  

Narendra Modi Birthday : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 'रक्तदान अमृत महोत्सव' का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल हॉस्पिटल में एक रक्तदान शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्घाटन प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रक्तदान भी किया।

आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को धूमधाम से मना रहा है। इसी क्रम में देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रक्तदान शिविर लगाया गया। जिसमें प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रक्तदान किया।  







Tags:    

Similar News