जब देश ने किया तिरंगे को सलाम, तो कुछ लोगों ने पैरों से कुचलकर किया इसका अपमान

Update: 2017-01-27 07:12 GMT

मेरठ: 26 जनवरी को जहां पूरे देश भर में तिरंगे को बड़ी शान से फहराया जा रहा था, उसके सम्मान में सलामी दी जा रही थी, तो वहीं दूसरी ओर मुरादाबाद के ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में कुछ शरारती लोगों ने जबरन घुसकर तिरंगे को पैरों तले कुचकर उसका अपमान किया।

आगे की स्लाइड में जानिए क्या है पूरा मामला

- मुरादाबाद के थाना कटघर स्थित ऋषिकुल संस्कृत विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजा रोहण की तैयारी चल रही थी।

- तभी स्कूल के बाहर रहने वाले सिद्धार्थ शर्मा और चारु शर्मा कुछ लोगों के साथ स्कूल परिसर में पहुंचे और जम कर हंगामा काटा।

- इतने में भी जब उनका मन शांत नहीं हुआ, उन्होंने देश की आन-बान-शान तिरंगे को अपने पैरों चले रौंद दिया।

- उनकी इस हरकत का वीडियो स्कूल के प्राचार्य मुकुल गौड़ ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

आगे की स्लाइड में देखिए किस तरह पैरों तले रौंदा तिरंगे को

- हैरानी की बात तो यह रही कि स्कूल परिसर में मौजूद सभी केवल मूक दर्शक बन तिरंगे का अपमान होता देखते रहे।

- कुछ देर बाद जब स्कूल के किसी स्टाफ ने 100 नंबर पर फ़ोन कर सारी घटना बताई, तब पुलिस पहुंची।

- पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

- बता दें कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी तिरंगे को जमीन से उठाने की जहमत नहीं उठाई।

- पुलिस सारी घटना की जानकारी लेती रही और तिरंगा जमीन पर ही पड़ा रहा।

Tags:    

Similar News