UP News: महोबा में 1 से 3 फरवरी तक प्रकृति और पक्षी महोत्सव 2023 का आयोजन

UP News Today: उत्तर प्रदेश वन विभाग की इको टूरिज्म डिवीजन महोबा जिले के विजयसागर पक्षी अभयारण्य में 1 से 3 फरवरी तक यूपी प्रकृति पक्षी के 7 वें संस्करण का आयोजन कर रहा है।

Report :  Network
Update: 2023-02-01 03:05 GMT

Nature and Bird Festival 2023 (Photo: Social Media)

UP News Today: उत्तर प्रदेश वन विभाग इको टूरिज्म डिवीजन महोबा जिले के विजयसागर पक्षी अभयारण्य में 1 से 3 फरवरी तक यूपी प्रकृति पक्षी के 7 वें संस्करण का आयोजन कर रहा है। बुंदेलखंड क्षेत्र में स्थित महोबा जिले के विजयसागर पक्षी अभयारण्य में आयोजित हो रहे इस महोत्सव में पक्षी पालन, प्रकृति संरक्षण और वन्यजीव पर्यटन और फोटोग्राफी के क्षेत्र में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ शामिल होंगे। जो आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले प्रकृति प्रेमियों को प्रकृति संरक्षण, वन्यजीव एवम पक्षियों के संरक्षण एवं वन्यजीव अभयारण्य पर आधारित फोटोग्राफी के विषय में गुर भी बताएंगे। 

प्रकृति और संस्कृति से परिचय उद्देश्य

इस पहल का नेतृत्व करते हुए, प्रधान मुख्य वन संरक्षक के अनुसार" पिछले कुछ वर्षों में, यूपी पर्यटन के साथ यूपी वन विभाग द्वारा राज्य के जंगलों में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए यहां सुंदर सर्किट बनाए गए हैं, जो कि प्रमुखता से महोबा स्थित समृद्ध ऐतिहासिक स्थलों, प्राचीन शहर की विशेषताओं, स्थलचिह्न और प्राकृतिक सौंदर्य से पर्यटकों को यहां की प्रकृति और संस्कृति से परिचित करवाएंगे। 

प्रकृति पर्यटन की सतत प्रगति के लिए प्रकृति-आधारित इकोटूरिज्म और सांस्कृतिक पर्यटन के लिए एक समग्र और सहयोगी दृष्टिकोण से इन सर्किटों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा हैं। विश्व पटल पर पर्यटकों को प्रकृति-आधारित इकोटूरिज्म और सांस्कृतिक पर्यटन के बारे में जागरूकता विकसित करने के लिए और अधिक सकारात्मक और द्रुत गति से प्रयास किए जा रहे हैं।

सांस्कृतिक और वन्य जीवन की खोज

उत्तर प्रदेश नेचर एंड बर्ड फेस्टिवल ,सांस्कृतिक और वन्य जीवन की खोज की संभावनाओं को बढ़ाएगा साथ ही अपनी नवीन खोजों और उपलब्धियों के जरिए यह विषय से संबंधित एक नवीन संस्करण का आगाज भी करेगा। 1 फरवरी को एक उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होने वाले इस महोत्सव में क्षेत्र भ्रमण, समर्पित पैनल सत्र, फोटो प्रदर्शनी, पुस्तक विमोचन और प्रासंगिक साझेदारी घोषणाएं शामिल होंगी। 

प्रकृति और वन्य जीवन के संरक्षण और संवर्धन के प्रति युवाओं के बीच जागरूकता पैदा करना ही इस इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है। महोबा के निवासियों के अलावा विजयसागर पक्षी अभयारण्य के निकटवर्ती क्षेत्रों में संचालित शैक्षणक संस्थानों से छात्रों की भी एक बड़ी संख्या इस महोत्सव में प्रकृति-आधारित इकोटूरिज्म और सांस्कृतिक पर्यटन, वन्य जीव संरक्षण जैसी तमाम तरह की जानकारियों से अवगत होंगे।

Tags:    

Similar News