Ayodhya News: रामनगरी में मां दुर्गा की भक्ति के साथ दिख रही देशभक्ति की भावना

Ayodhya News: अयोध्या में दुर्गा पूजा के दौरान अमृत महोत्सव की तर्ज पर सजावट की गई है। दुर्गापूजा महोत्सव को इस बार अमृत महोत्सव का रुप दिया गया है।

Report :  NathBux Singh
Update: 2022-10-04 13:12 GMT

 तिरंगे के रंग सजाया गया मां दुर्गा का दरबार 

Ayodhya News: रामनगरी में मां दुर्गा की भक्ति के साथ दिख रही देशभक्ति की भावना भी। अयोध्या शहर में दुर्गा पूजा के दौरान देखा गया अमृत महोत्सव की तर्ज पर सजावट, दुर्गापूजा महोत्सव को इस बार अमृत महोत्सव का रुप दिया गया है जनपद में कई जगह पर तिंरगा में सजी हुई है मां दुर्गा की प्रतिमा एव पंडाल लाइट, दुर्गा पूजा पर्व का आज आखिरी दिन है। कल राजकीय इण्टर कॉलेज से मां दुर्गा की विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। किसी भी प्रकार की अनहोनी से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मनोज जयसवाल ने पंडालों पर जाकर लोगो से की अपील की गई है कि आपसी भाईचारा कायम रखे क्योंकि अयोध्या गंगा जमुनी तहजीब की एक मिशाल है। मुस्लिम समुदाय के लोग चौंक घंटाघर पर माता रानी के प्रतिमा पर करते हैं पुष्प वर्षा सड़क पर सजावट की लाइट भी तिरंगे में पांडाल भी तिरंगे में मां दुर्गा की प्रतिमा भी तिरंगे में। मां भक्ति के साथ देशभक्ति भी दिखाई दे रही है।

मां के दरबार में लगी भक्तों की भीड़

श्रद्धालुओं की भीड़ सड़क पर निकल चुकी है जो माता के दर्शन कर भाव भक्ति में विभोर है इस दौरान पूरा शहर लाइटिंग से सजा हुआ है जो देखने योग्य है ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग आज दुर्गा प्रतिमाओं को देखने के लिए शहर की तरफ निकल पड़े हैं। वहीं दूसरी तरफ जिले में रामलीलाओं का भी मंचन अब केवल फर्ज अदायगी बन गया है चौक रामलीला अपने में दर्शकों के लिए भीड़ का पैमाना तय करती थी लेकिन आज आधे घंटे में फर्ज अदायगी कर दी जाती है। इसी तरह फतेहगंज में व्यापारियों द्वारा कराए जाने वाली रामलीला बंद होकर अब वहां वीडियो चलता है रामायण का इसी तरीके से शहर के अन्य इलाकों में भी साहबगंज हैदरगंज के अलावा अयोध्या नगर मैं भी कई जगह रामलीला का मंचन हो रहा है, लेकिन दर्शकों की संख्या संतोषजनक नहीं है जबकि अयोध्या नगर में ही मुंबई के कलाकारों द्वारा भी रामलीला का मंचन किया जा रहा है। दर्शकों का कोई उत्साह दिखाई नहीं पड़ रहा है। कल सभी रामलीला मंचन के दौरान रावण वध किया जाएगा कई जगह रावण का पुतला जलाकर आतिशबाजी दिखाई जाएगी।

दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कल

अयोध्या में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन कल किया जाएगा। वहीं दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल निर्मली कुंड का जिला प्रशासन के अधिकारियों व केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने किया निरीक्षण। विसर्जन स्थल को जोन व सेक्टर में बांटा गया। सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पीएसी व सिविल फोर्स भी रहेगी तैनात। जीआईसी के मैदान में एकत्र होंगे शहर क्षेत्र के प्रतिमाएं। गुप्तार घाट के निर्मली कुंड पर शहर क्षेत्र की 112 दुर्गा प्रतिमाओं का होगा विसर्जन। कल सुबह लगभग 11:00 बजे शुरू होगी दुर्गा विसर्जन शोभायात्रा।

मंडलायुक्त समेत जनपद के आलाधिकारियों ने दी विजयदशमी की बधाई।

अयोध्या मंडलायुक्त नवदीप रिणवा ने मंडलवासियों एवं जनपद वासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने मंडलवासियों एवं जनपदवासियों से कहा कि विजयदशमी का पर्व सकुशल व शांतिपूर्ण माहौल में मनाए। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने जनपदवासियों को विजयदशमी की बधाई दी है। उन्होंने जनपदवासियों से विजयदशमी का पर्व शांतिपूर्ण माहौल से मनाने की अपील की। पुलिस उपमहानिरीक्षक अयोध्या रेंज अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने अयोध्या रेंज के समस्त वासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई देते हुए पर्व को सकुशल मनाने की अपील की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत शर्मा ने जनपद वासियों को विजयदशमी का पर्व सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। नगर आयुक्त विशाल सिंह ने नगर वासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई दी। मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव ने जनपद वासियों को विजयदशमी की हार्दिक बधाई दी है। और कहा कि भगवान रामचंद्र के बताए गए मार्गों पर सभी से चलने की अपील की है।

Tags:    

Similar News