UP Election 2022: BJP का गढ़ है नोएडा! पंकज सिंह और पंखुड़ी पाठक में किसका पलड़ा भारी? निर्णायक होंगे ब्राह्मण व मुस्लिम वोटर

Up Election 2022 : नोएडा विधानसभा सीट से विधायक हैं, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे पंकज सिंह। इस बार भी वह चुनावी मैदान में हैं।

Report :  Shashwat Mishra
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2022-02-10 04:39 GMT

Up Election 2022 (Social Media)

UP Election 2022:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Elections 2022) के पहले चरण का मतदान (Voting start) शुरू है। दिल्ली व उत्तराखंड (Delhi uttarakhand border) की सीमा से सटे, पश्चिम यूपी के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इसी में से एक सीट है। नोएडा विधानसभा सीट (Noida Assembly Seat)। जहां से विधायक हैं, देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Defense Minister Rajnath Singh) के बेटे पंकज सिंह (Pankaj Singh) । इस बार भी वह चुनावी मैदान में हैं, लेकिन इस बार स्थिति कैसी है? आइये बताते हैं...

किस पार्टी से कौन है चुनावी मैदान में? 

  • पंकज सिंह- बीजेपी
  • पंखुड़ी पाठक- कांग्रेस
  • सुनील चौधरी- सपा गठबंधन
  • कृपा शर्मा- बसपा

पंकज सिंह और पंखुड़ी पाठक में है कड़ी टक्कर

नोएडा विधानसभा सीट(Noida Assembly seat) से मौजूदा विधायक पंकज सिंह को पिछले विधानसभा चुनावों में बंपर जीत मिली थी। लेकिन, इस बार परिस्थिति उतनी आसान नहीं है। क्योंकि, इस बार उन्हें कांग्रेस की प्रत्याशी पंखुड़ी पाठक से कड़ी टक्कर मिल रही है। इसके पीछे की वजह जातिगत समीकरण भी हैं।

हालांकि, पंकज सिंह का पलड़ा भारी है। मग़र, यदि मुस्लिम वोट सपा गठबंधन में न जाकर, कांग्रेस में जाते हैं, तो पासा पलट भी सकता है। गौरतलब है कि इस सीट पर ब्राह्मणों के वोट 1.30 लाख और मुस्लिम क़रीब 70 हज़ार हैं। 

ब्राह्मण वोटर्स की तादाद सबसे ज़्यादा

नोएडा विधानसभा सीट (Noida Assembly seat) पर कुल 6,90,231 मतदाता हैं। जिसमें 3,91,460 पुरूष और 2,98,764 महिला वोटरों की संख्या हैं। लेकिन, यदि जातिगत आंकड़ों पर जाएं, तो इस विधानसभा सीट पर सबसे ज़्यादा तादाद में ब्राह्मण वोटर्स हैं। जजिनकी संख्या करीब 1 लाख 30 हजार हैं। जिसके बाद, बनिया के 1 लाख 10 हजार, मुस्लिम के 70 हज़ार, यादव के 40 हजार, गुर्जर के 35 हजार और ठाकुर जाति के 25 हजार मतदाता हैं। 

कुल मतदाता - 6,90,231

पुुरुष - 3,91,460

महिला - 2,98,764

अन्य - 07

जातिगत आंकड़े

  • ब्राह्मण - 1.3 लाख
  • बनिया - 1.1 लाख
  • मुस्लिम - 70 हजार
  • यादव - 40 हजार
  • गुर्जर - 35 हजार
  • ठाकुर - 25 हजार

साल 2012 में अस्तित्व में आई नोएडा विधानसभा 

साल 2012 में हुए परिसीमन के बाद, दादरी विधानसभा से अलग हुई नोएडा विधानसभा अस्तित्व में आई। जहां से पहली बार बीजेपी के डॉ. महेश शर्मा चुनाव जीते। लेकिन, 2014 में वह सांसद बन गए। जिसके बाद, इस सीट पर उपचुनाव हुए, जिसमें बीजेपी की ही विमला बाथम विधायक बन गईं। मग़र, 2017 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इस सीट से रक्षा मंत्री के पुत्र पंकज सिंह को मैदान में उतारा। जिसमें उनकी जीत हुई। और, इस बार भी बीजेपी ने पंकज सिंह पर ही दांव लगाया है। 

कब, कौन रहा विधायक?

  •  2012- डॉ. महेश शर्मा 
  • 2014- विमला बाथम
  • •2017- पंकज सिंह

2017 विधानसभा चुनाव में पंकज सिंह की हुई थी बंपर जीत

नोएडा विधानसभा सीट (Noida Assembly seat) को बीजेपी का गढ़ कहें, तो ग़लत नहीं होगा। जब से यह सीट बनी है, तभी से इस पर बीजेपी का कब्जा रहा है। साल 2017 के विधानसभा चुनावों में बीजेपी प्रत्याशी पंकज सिंह 1,62,417 मत पाकर विधायक बने थे। और, उनका जीत का अंतर एक लाख वोटों से अधिक का था। 

 विधानसभा चुनाव- 2017 के चुनावी परिणाम

  • पंकज सिंह (भाजपा)- 1,62,417 मत
  •  सुनील चौधरी (सपा गठबंधन)- 58,401 मत
  • रविकांत मिश्रा (बसपा)- 27,365 मत
Tags:    

Similar News