NIA Raids in UP: यूपी में PFI के कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, लखनऊ-देवबंद-कानपुर-आजमगढ़ में NIA का सर्च

NIA Raids in UP: NIA ने सोमवार को यूपी के कई जिलों में ताबड़तोड़ छापेमारी की। सहारनपुर के देवबंद, कानपुर, लखनऊ और आजमगढ़ में PFI के कई ठिकानों पर छापेमारी जारी है।

Written By :  aman
Update:2022-11-08 12:55 IST

UP कई ठिकानों पर एनआईए की रेड: Photo- Social Media

NIA Raids in UP: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विभिन्न ठिकानों पर मंगलवार (08 नवंबर 2022) को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। एनआईए ने सहारनपुर के देवबंद, कानपुर, लखनऊ और आजमगढ़ में PFI के कई ठिकानों पर छापेमारी की। ये छापेमारी पीएफआई (PFI) के ठिकानों पर चल रही है। एनआईए और यूपी पुलिस (UP Police) के सहयोग से छापेमारी की जा रही है। 

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आज प्रदेश के कई जिलों में प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट आफ इंडिया (PFI) से जुड़े कई ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई राजधानी लखनऊ, कानपुर, आजमगढ़ और सहारनपुर में जारी है। ख़बरों के मुताबिक, ये कार्रवाई प्रतिबंधित ग्रुप पीएफआई से जुड़े लोगों की गतिविधियों के मद्देनजर किया गया है। कुछ जगहों पर एनआईए (NIA) के साथ यूपी एटीएस (UP ATS) भी साथ-साथ कार्रवाई कर रही है।

देश भर के 100 ठिकानों पर पड़ी थी रेड

हालांकि, खबर लिखे जाने तक एनआईए की इस रेड के बारे में कोई विशेष जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। गौरतलब है कि, इससे पहले भी NIA ने देश भर में PFI के 100 से अधिक ठिकानों पर छापे मारकर बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया था। इसमें यूपी से 50 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया था। 

लखनऊ से भी हुआ था गिरफ्तार 

एनआईए की पिछली छापेमारी 22 सितंबर को हुई थी। तब राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर से भी एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया था। हिरासत में लिए गए वसीम इससे पहले भी CAA और NRC मामले में जेल जा चुका था। वसीम 5 महीने पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। संदिग्ध वसीम ने नदवा कॉलेज में पढ़ाई की है। चिनहट इलाके में भी वसीम का एक घर बताया जाता है। एनआईए टीम ने पिछली छापेमारी 11 राज्यों में की थी। जिसे अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई माना गया था।

Tags:    

Similar News