Noida: नोएडा से विधायक पंकज सिंह बनेंगे सीएफआई अध्यक्ष, लगी मुहर

Noida: पंकज सिंह कुछ समय के लिए फेसिंग एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। पिछले साल अप्रैल में विधायक के रूप में प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए पद से स्थिफा दे दिया था। वहीं मनिंदर सिंह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए महासचिव के रूप में निर्विरोध चुना गया है।

Update: 2023-04-23 15:48 GMT
pankaj singh (Photo-Social Media)

Noida: नोएडा विधायक और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पुत्र पंकज सिंह को सोमवार को भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) का निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया जाएगा। इसके अलावा 24 अन्य सदस्यों को भी निर्विरोध चुना जाएगा। पंकज सिंह पंजाब के पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींगरा का स्थान लेंगे। परमिंदर सिंह सीएफआई के प्रमुख के रूप में अपना तीन कार्यकाल पूरा कर लिया है, खेल संहिता के अनुसार अब वे चुनाव लड़ने के अयोगय् हैं। चुनाव प्रक्रिया 24 मार्च को शुरू हुई थी।

फेसिंग एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष रह चुके हैं पंकज सिंह

पंकज सिंह कुछ समय के लिए फेसिंग एसोसिएशन ऑफ इण्डिया के अध्यक्ष के रूप में कार्य कर चुके हैं। पिछले साल अप्रैल में विधायक के रूप में प्रतिबद्धताओं का हवाला देते हुए पद से स्थिफा दे दिया था। वहीं मनिंदर सिंह को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए महासचिव के रूप में निर्विरोध चुना गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में केरल के सुदेश कुमार को चुना गया है।

25 पदों के लिए होगा निर्विरोध चुनाव

सीएफआई में कुल 25 पदों के लिए निर्विरोध चुनाव किया जाना है, जिसमें एक अध्यक्ष, एक वरिष्ठ उपाध्यक्ष, छह उपाध्यक्ष, एक महासचिव, एक कोषाध्यक्ष, छह संयुक्त सचिव और नौ कार्यकारी सदस्यों को चुना जाना है। रिटर्निंग ऑफिसर जस्टिस (सेवानिवृत्त) आरके गौबा ने बुधवार को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की अंतिम सूची घोषित कर दी थी।

Tags:    

Similar News