Noida News: अनलॉक हुई मेट्रो, नौ जून से कर सकेंगे यात्रा, कोविड नियमों का करना होगा पालन

अनलॉक होते ही नोएडा मेट्रो रेल कापोरेशन (एनएमआरसी) नौ जून से अपनी सेवा शुरू करने जा रहा है।

Reporter :  Deepankar Jain
Update: 2021-06-07 13:44 GMT

नोएडा मेट्रो रेल कापोरेशन (एनएमआरसी) नौ जून से अपनी सेवा शुरू करेगा: फोटो-सोशल मीडिया  

Noida News: अनलॉक होते ही नोएडा मेट्रो रेल कापोरेशन (एनएमआरसी) नौ जून से अपनी सेवा शुरू करने जा रहा है। मेट्रो का संचालन सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा। शनिवार व रविवार को विकेंड लॉकडाउन रहेगा, मेट्रो का संचालान नहीं होगा। पांच दिन फास्ट मेट्रो भी चलेंगी। यहां कोविड नियमों का पालन करते हुए मुसाफिर मेट्रो में सफर कर सकेंगे। इसके लिए गेट पर सभी मुसाफिरों का तापमान चेक किया जाएगा। पार्किंग सिर्फ सेक्टर-51 मेट्रो स्टेशन पर उपलब्ध होगी।

एनएमआरसी की प्रबंध निदेशक रितू माहेश्वरी ने बताया कि मेट्रो का संचालन सुबह सात से शाम आठ बजे तक किया जाएगा। लॉकडाउन से पहले पीक आवर में प्रत्येक सात मिनट 30 सेकंड पर मेट्रो मिलती थी। अब पीक आवर में 15 मिनट के समायान्तारल पर मिलेगी। वहीं ऑफ पीक आवर में मेट्रो का संचालन 30 मिनट के अंतराल पर किया जाएगा। पीक आवर में सर्विस सुबह आठ से 11 बजे तक और शाम को 5 से आठ बजे तक रहेगी।

शनिवार व रविवार को संचालन नहीं किया जाएगा

शनिवार व रविवार को संचालन नहीं किया जाएगा। सप्ताह के पांचों दिन फास्ट मेट्रो भी चलाई जाएगी। यह मेट्रो सेक्टर-50,101,81,83,,143,144,145,146,147,148 स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। अधिकारियों ने बताया कि प्रत्येक ट्रिप के बाद ट्रेन को सैनेटाइज किया जाएगा। इसके अलावा वह स्थान जो मुसाफिरों के संपंर्क में आएंगे जैसे एफसी गेट, हैडल बेल्ट, एक्सीलेटर, पीओएस मशीन को भी समय समय पर सैनेटाइज किया जाएगा। मुसाफिरों को थर्मल स्क्रीनिंग व हाथों को सैनेटाइज करने के बाद भी स्टेशन में प्रवेश दिया जाएगा।

इन स्टेशनों पर होगी सिंगल गेट एंट्री और एक्जिट

सेक्टर-101,81,137,142,143,144,145,146,147,148,अल्फा-1, डेल्टा-1 ग्रेटरनोएडा आफिस।

इन स्टेशनों पर खोले जाएंगे दोनों गेट

सेक्टर-51, सेक्टर-5०, 76,एनएसईजेड, सेक्टर-83, नॉलेज पार्क-2, परिचौक , डिपोट स्टेशन

Tags:    

Similar News