Twin Tower Demolition: भ्रष्टाचार के ट्विन टावर का अंत, सपा पर बरसे डिप्टी सीएम केशव मोर्या और ब्रजेश पाठक

Twin Tower Demolition: सुपरटेक ट्विन टॉवर के जमींदोज से कुछ देर पहले डिप्टी सीएम केशव मौर्य और ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला दिया है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2022-08-28 07:32 GMT

 Keshav Maurya-Brajesh Pathak (photo: social media )

Twin Tower Demolition: नोएडा के सेक्टर – 93ए में स्थित सुपरटेक ट्विन टॉवर को रविवार दोपहर ढ़ाई बजे जमींदोज कर दिया जाएगा। इस बीच इसे लेकर सियासत शुरू हो गई है। इस इमारत को लेकर सपा सत्ताधारी बीजेपी के निशाने पर आ गई है। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, नोएडा का सुपरटेक अखिलेश यादव और सपा के भ्रष्टाचार का जीवंत उदाहरण है।

डिप्टी सीएम मौर्य ने ट्वीट करते हुए लिखा, नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर अखिलेश यादव और सपा के शासनकाल के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार में सपा के भ्रष्टाचार की इमारत ढहेगी। यह है न्याय, यही सुशासन।

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी साधा निशाना

योगी सरकार के एक और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ट्विन टॉवर को लेकर सपा को लपेटे में लिया है। उपमुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, नोएडा का सुपरटेक ट्विन टॉवर समाजवादी पार्टी के भ्रष्टाचार और अराजकता की नीति का जीवंत प्रमाण है। आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में सपा के कुकर्मों की प्रतीक यह अवैध इमारत जमींदोज हो रही है। यह है न्याय, यही सुशासन।

सपा ने किया पलटवार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के इस हमले पर सपा ने भी पलटवार किया है। सपा प्रवक्ता अनुराग भदौरिया ने कहा कि भ्रष्टाचार करने वालों को केवल चारों तरफ भ्रष्टाचार ही दिखता है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आज यूपी की भाजपा सरकार पूरी तरह से भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। भ्रष्टाचार करने वालों को सिर्फ़ चारों तरफ़ भ्रष्टाचार दिखाई पड़ता है। जो सरकार जनता की नज़र में गिर गई हो । जब वो गिरने और गिराने की क्या बात करते हैं तो हास्यास्पद लगता है।

बता दें कि पिछले साल अगस्त 2021 में सुप्रीम कोर्ट ने ट्विन टॉवर को अवैध मानते हुए जमींदोज करने का आदेश दिया था।

Tags:    

Similar News