बिकरु कांड में पुलिस का शिकंजा: विकास दुबे का बहनोई गिरफ्तार, लगा है ये आरोप

 पुलिस उसकी काफी दिनों तक तलाश करती रही थी और करीब सात दिन के बाद विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने महाकाल मंदिर से पकड़कर यूपी पुलिस के सुपुर्द किया था।

Update: 2021-03-15 14:46 GMT
कुख्यात विकास दुबे का बहनोई लखनऊ से गिरफ्तार, जालसाजी करने का है आरोप

लखनऊ : एनकाउंटर में मारे गए अपराधी विकास दुबे से जुड़े लोग धीरे धीरे पुलिस की गिरफ्त में आ रहे है। कानपुर में 8 पुलिस वालों की हत्या करने वाले कुख्यात विकास दुबे के बहनोई कृष्ण गोपाल दीक्षित को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के अचलगंज निवासी कृष्ण गोपाल को कृष्णानगर पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया।

 

पुलिस ने अंबेसडर कार बरामद की

 

विकास दुबे के भाई उर्फ दीप प्रकाश दुबे के घर से पुलिस ने अंबेसडर कार बरामद की थी। कृष्ण गोपाल को कागजातों में हेरफेर करने और फर्जी जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एसटीएफ ने विकास दुबे के छह सहयोगियों और एक आश्रयदाता को गिरफ्तार किया था। उनके पास से सेमी ऑटोमेटिक राइफल समेत कई हथियार बरामद किए थे। पुलिस ने विकास दुबे और प्रभात मिश्रा का मोबाइल फोन भी बरामद किया था।

यह पढ़ें...जौनपुर: स्ववित्तपोषित शिक्षकों की याचिका पर कोर्ट ने सचिव को किया तलब

बिकरु कांड

कानपुर में चौबेपुर के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 की रात दबिश देने गई पुलिस टीम पर गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गुर्गों ने हमला कर दिया। विकास दुबे ने साथियों की मदद से सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी थी। इसके बाद विकास दुबे रात में ही फरार हो गया था और अपने सहयोगियों के पास जाकर छिप गया था।

यह पढ़ें...कृषि विश्वविद्यालय की मेहनत लाई रंग, गेहूं, मटर, चना एवं धान की नई प्रजाति विकसित

पुलिस उसकी काफी दिनों तक तलाश करती रही थी और करीब सात दिन के बाद विकास दुबे को मध्य प्रदेश पुलिस ने महाकाल मंदिर से पकड़कर यूपी पुलिस के सुपुर्द किया था। मध्य प्रदेश से कानपुर लाते समय गाड़ी पलट जाने पर विकास ने भागने का प्रयास किया था, जिससे एनकाउंटर में वह मारा गया था।

Tags:    

Similar News