Basti News: नहाते वक्त महिला का बनाया अश्लील वीडियो, विदेशी नागरिक समेत नौ पर केस दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Basti News: महिला का मायका लखनऊ में है, महिला ने डालीगंज में गैंगरेप किए जाने का हवाला दिया है। आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है।

Report :  Amril Lal
Update: 2022-09-24 11:02 GMT

Basti News: उत्तर प्रदेश के जनपद बस्ती (Basti) जिले में महिलाओं पर हो रहे अपराध रोकने में पुलिस पूरी तरह असफल है। आए दिन महिलाओं पर अपराध बढ़ रहे हैं। ताजा मामला बस्ती जिले के पुरानी बस्ती पुलिस थाना क्षेत्र की है जहां एक महिला ने एक विदेशी नागरिक समेत नौ लोगों के खिलाफ गैंगरेप करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल (blackmail) करने का आरोप लगाया है।

बता दें कि महिला का मायका लखनऊ में है, महिला ने डालीगंज में गैंगरेप किए जाने का हवाला दिया है। घटना अगस्त 2021 की है। आरोप है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर आरोपियों ने सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुरानी बस्ती क्षेत्र की रहने वाली महिला का मायका लखनऊ में है उसका पति मुंबई में नौकरी करता है।

नहाते वक्त उसका अश्लील वीडियो बनाया गया

पति के मुंबई रहने के दौरान वह लखनऊ गई हुई थी उसका आरोप है कि डालीगंज थाना क्षेत्र में रहने के दौरान नहाते वक्त उसका अश्लील वीडियो एक व्यक्ति ने बना लिया था इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। आरोप है कि उसे डरा-धमकाकर नशीली दवा खिला दी गई। इसके बाद उसके साथ गैंगरेप भी किया गया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला के अनुसार बाद में उसका अश्लील वीडियो बनाकर एक एप के जरिए सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

वहीं पीड़िता से बात करने का प्रयास किया गया तो कैमरे पर बोलने से इंकार कर दिया। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि मैं दौड़ते दौड़ते परेशान हो गई। बस्ती जिले सहित लखनऊ पुलिस को कई बार प्रार्थना पत्र दिया। लेकिन सुनवाई कुछ भी नहीं हुई। क्योंकि आरोपियों की पकड़ राजनीतिक गलियारों तक थी। इसीलिए मैं इतने दिनों से दौड़ रही थी। किसी तरह हमारा FIR लिखा गया है।

नौ लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

पुलिस ने तहरीर के आधार पर असलम, अहमद, दानिश, लाला, अली हसन, शरीफ, अनिल, एक विदेशी नागरिक समेत नौ लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव 

वही पुलिस अधीक्षक बस्ती आशीष श्रीवास्तव (Superintendent of Police Basti Ashish Srivastava) ने कहा 2021 का मामला है। मेरे सामने पीड़िता पहुंची और तत्काल एफआईआर दर्ज करने का आदेश किया गया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विवेचना शुरू की गई है। साथ ही घटना लखनऊ की है, यहां से टीम लखनऊ भी विवेचना करने रवाना हो गई।

Tags:    

Similar News