UP Politics: ओम प्रकाश राजभर के सपा दफ्तर में प्रवेश पर रोक, लखनऊ पार्टी दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

UP Politics: लखनऊ में समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर का एक पोस्टर लगाया गया है। जिसमें सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के प्रवेश पर प्रतिबंध की बात लिखी गई है।

Written By :  aman
Update: 2022-12-27 08:11 GMT

ओम प्रकाश राजभर के सपा दफ्तर में प्रवेश पर रोक (newstrack.com)

UP Politics: यूपी में गिरते तापमान के साथ सियासी पारा ऊपर चढ़ने लगा है। प्रदेश की प्रमुख विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के बीच तकरार कम होने का नाम ही नहीं ले रही। इसी कड़ी में अब नया मामला सामने आया है।

दरअसल, मंगलवार (27 दिसंबर) को यूपी सपा कार्यालय के बाहर की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें सुभासपा सुप्रीमो ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) के पार्टी दफ्तर आने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पोस्टर पर लिखा है- 'ओमप्रकाश राजभर जी का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है।' 

समाजवादी युवजन सभा ने लगाया पोस्टर 

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी दफ्तर के बाहर लगा एक पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। सपा कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर लिखा है, 'ओम प्रकाश राजभर जी का समाजवादी पार्टी कार्यालय में आना प्रतिबंधित है। पोस्टर के नीचे समाजवादी युवजन सभा अंकित है। जिससे साफ पता चलता है कि ये पोस्टर उन्हीं की तरफ से लगाया गया है। 

विधानसभा चुनाव के बाद से ही जारी तकरार

गौरतलब है कि, समाजवादी पार्टी और ओमप्रकाश राजभर की पार्टी सुभासपा में तकरार काफी वक्त से चल रहा है। दोनों ही पार्टियों का यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP assembly elections) के समय गठबंधन हुआ था। मगर, चुनाव परिणाम आने के कुछ समय बाद ही दोनों दलों का गठबंधन टूट गया। इस दौरान सुभासपा प्रमुख राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ जुबानी जंग तेज कर दी। उसके बाद से ही दोनों पार्टियां आमने-सामने है। दोनों राजनीतिक पार्टियों के बीच तकरार बढ़ती ही जा रही है। हालांकि अब भी ओमप्रकाश राजभर सपा अध्यक्ष पर जुबानी हमले का कोई मौका नहीं चूकते हैं।

सुभासपा की बीजेपी से बढ़ रही नजदीकियां

हालांकि, हाल के दिनों में सुभासपा और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन की अटकलें तेज हैं। गाहे-बगाहे कई बार सुभासपा प्रमुख बीजेपी के मंच पर दिख जाते हैं। राजभर कई मौकों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते भी दिखाई देते हैं। जिसके बाद उनकी पार्टी के बीजेपी से गठबंधन की अटकलें और तेज हो गई हैं। इस बीच, ओम प्रकाश राजभर तीन बार डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) से मुलाकात कर चुके हैं। हालांकि, अभी बीजेपी के साथ गठबंधन को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। 

Tags:    

Similar News