ट्रैक्टर रैली शामली: किसानों का कलेक्ट्रेट ऑफिस पर धावा, रोकने में कामयाब पुलिस

दरअसल, मामला जनपद शामली का है जहां पर 15 गांव के किसानों ने शामली शहर से होते हुए ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान शामली के सीओ प्रदीप कुमार के साथ किसानों की झड़प हुई जिसके बाद पुलिस को मुंह की खानी पड़ी।

Update: 2021-01-26 10:14 GMT
ट्रैक्टर रैली शामली: किसानों का कलेक्ट्रेट ऑफिस पर धावा, रोकने में कामयाब पुलिस

शामली: जनपद में गणतंत्र दिवस पर 15 गांव के किसानों ने शामली शहर से लेकर कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान सभी किसानों ने अपने-अपने ट्रैक्टरों पर तिरंगा भी लगा रखा था। बताया जा रहा है कि जनपद में किसानों ने हजारों की संख्या में ट्रैक्टर रैली में हिस्सा लिया था। वहीं काले कानून वापस लेने के लिए किसानों ने नारे भी लगाया। खबर यह भी है कि ट्रैक्टर रैली के दौरान पुलिस और किसानों के बीच परेड निकालने को लेकर जबरदस्त झड़प हुई। फिलहाल मौके पर पुलिस प्रशासन तैनात कर दिए गए हैं।

15 गांव के किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली

दरअसल, मामला जनपद शामली का है जहां पर 15 गांव के किसानों ने शामली शहर से होते हुए ट्रैक्टर रैली निकाली। इस दौरान शामली के सीओ प्रदीप कुमार के साथ किसानों की झड़प हुई जिसके बाद पुलिस को मुंह की खानी पड़ी। जनपद के किसानों ने टिटौली गांव से लेकर शामली शहर से होते हुए कलेक्ट्रेट तक ट्रैक्टर रैली निकाली। किसानों में कृषि बिल को लेकर काफी नाराजगी भी जाहिर की।

यह भी पढ़ें...ट्रैक्टर रैली प्रदर्शन: रायबरेली में पूरे जोश में निकले सपा नेता, नियंत्रण में लगी पुलिस

किसानों ने जमकर लगाए नारे

रैली के दौरान ‘इंकलाब जिंदाबाद, किसान यूनियन जिंदाबाद’ के नारे लगाते हुए ट्रैक्टर परेड से कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद किसानों ने जमकर नारेबाजी की। मौके पर मौजूद पुलिस की किसानों के साथ जमकर झड़प हुई, फिर किसानों के नेतृत्व करने वाले शख्स ने पुलिस प्रशासन से बात की और वापस ट्रैक्टर परेड को लेकर अपने घर के लिए रवाना हो गए।

किसानों पर बरसे फूल

बताते चलें कि किसानों की ट्रैक्टर रैली जब शहर से बाहर निकल रही थी तभी कुछ लोगों ने उनके ऊपर फूल बरसा कर उनका स्वागत किया। किसानों का कहना है कि जब तक यह तीन कृषि कानून बिल को वापस नहीं लिया जाएगा, जब तक किसान ऐसे ही विरोध प्रदर्शन करते रहेगें। बता दें कि कीर्ति परेड के दौरान कलेक्ट्रेट पर पीएससी सहित भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया था ताकि किसान कलेक्ट्रेट के अंदर ना आ सके। हालांकि अपनी जिद पर अड़े हुए किसानों ने कलेक्टर के अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने उन्हें रोकने में कामयाद रही उनको वापस अपने घर लौटना पड़ा।

 

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News