UP News: चंदौली में अस्पताल के बाहर फटा सिलेंडर, 2 लोगों की मौत

UP News: चंदौली जिले में शुक्रवार 30 दिसंबर 2022 की सुबह आक्सीजन सिंलेंडर फटने से भीषण हादसा हो गया।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2022-12-30 05:54 GMT

Oxygen Cylinder Blast outside the hospital in Chandauli (Image: Social Media) 

UP News: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शुक्रवार 30 दिसंबर 2022 की सुबह आक्सीजन सिंलेंडर फटने से भीषण हादसा हो गया। आक्सीजन सिलेंडर फटने से 2 लोगों की मौत हो गई। सिलेंडर इतनी तेज ब्लास्ट हुआ कि दो दोनों के चीतड़े उड़ गये। दोनों के शरीर के अंग इधर उधर बिखर गये। धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग सहम गये। सूचना मिलने के बाद में मौके पर पुलिस भी पहुंच गई है। दोनों मृतकों के शवों को इकठ्ठा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मिली जानकारी के अनुसार ये हादसा चंदौली जनपद के मुगलसराय के रविनगर मौहल्ले में स्थित दयाल हास्पिटल के बाहर हुआ है। अस्पताल के बाहर ही आक्सीजन के सिलेंडर से लोड गाड़ी खड़ी हुई थी।  कुछ लोग गाड़ी से आक्सीजन सिलेंडर उतार रहे थे, उसी दौरान सिलेंडर से लदे वाहन में ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मारी दी, जिससे एक सिलेंडर नीचे गिरा और तेज आवाज के साथ फट गया। सिलेंडर फटने से दो लोगों के चीथड़े उड़ गये। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गये और घरों के बाहर आ गये।  

फिल्हाल शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। ट्रैक्टर चालक भी लापता हो गया है। हादसे में उसकी भी तो मौत नहीं हो गई है। इसका पता लगाय जा रहा है। मौके पर सीओ अनिरुद्ध सिंह और कोतवाली पुलिस भी पहुंच गयी है। मामले की जांच कर रहे हैं।  

Tags:    

Similar News