Padma Puraskar 2023: यूपी की 8 हस्तियों को मिला पद्म पुरस्कार, मुलायम सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण

Padma Puraskar 2023: सपा के संस्थापक रहे मुलायम सिंह यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पद्म सम्मान पाने वाले सभी हस्तियों को बधाई दी है।

Written By :  Krishna Chaudhary
Update: 2023-01-26 04:34 GMT

Mulayam Singh yadav (photo: social media )

Padma Puraskar 2023: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पद्म पुरस्कार का ऐलान कर दिया। उत्तर प्रदेश के 8 विभूतियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इनमें सबसे बड़ा नाम है प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री मुलामय सिंह यादव का। सपा के संस्थापक रहे यादव को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की घोषणा की गई।

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने पद्म सम्मान पाने वाले सभी हस्तियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, आज प्रतिष्ठित 'पद्म पुरस्कार' से सम्मानित होने वाली उ.प्र. की सभी 08 विभूतियों का हृदय से अभिनंदन! विभिन्न क्षेत्रों में आप सभी के उत्कृष्ट योगदान ने प्रदेश को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय पटल पर गौरवभूषित किया है। लक्ष्य के प्रति आप सभी का समर्पण अनुकरणीय है।

पद्म पुरस्कार हासिल करने वाली हस्तियां –

- मुलायम सिंह यादव (मरणोपरांत पद्म विभूषण)

पद्म श्री

- विश्वनाथ प्रसाद तिवारी (साहित्य और शिक्षा)

- ऋत्विक सान्याल (कला)

- उमा शंकर पांडेय (सामाजिक कार्य)

- मनोरंजन साहू (मेडिसिन)

- राधाचरण गुप्ता (साहित्य और शिक्षा)

- दिलशाद हुसैन (कला)

- अरविंद कुमार (साइंस एवं इंजीनियरिंग)

पद्म विभूषण सम्मान

पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला देश का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। भारत के राष्ट्रपति द्वारा यह सम्मान देश के लिए असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिए दिया जाता है। इस सम्मान की स्थापना 2 जनवरी 1954 में की गई थी। राष्ट्रपति द्वारा ये सम्मान औपचारित समारोहों में प्रदान किए जाते हैं, जिनका आयोजन आमतौर पर हर साल मार्च या अप्रैल में राष्ट्रपति भवन में किया जाता है।

पद्म श्री

पद्म श्री पुरस्कार पद्म पुरस्कारों में तीसरा और भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार होता है। इसका डिजाइन भी एक समान होता है। इसमें फूल के ऊपर नीचे पद्म श्री लिखा रहता है। यह जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, शिक्षा, उद्योग, खेल, विज्ञान, साहित्य, समाज सेवा, राजनीति और चिकित्सा आदि में उनके विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

Tags:    

Similar News