शाहजहांपुर: टला बड़ा हादसा, खस्ताहाल मकान गिरने से इलाके में फैली दहशत, वीडियो वायरल

Update: 2018-09-16 04:30 GMT

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में बङा हादसा टल गया। यहां के खस्ताहाल मकान गिरने से इलाके मे दहशत है। खसताहल मकान गिरते वक्त युवक ने उसका लाइव वीडियो भी बना लिया। गनीमत ये रहा कि जिस वक्त मकान गिरा उस वक्त परिवार पड़ोस मे रहने वाले भाई के घर था। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था।

यह भी पढ़ें: खाद्यान्न घोटाले में UP STF की पहली कार्रवाई, तीन घोटालेबाज दबोचे गए

जिला प्रशासन की भी बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां कुछ दिन बरसात होने से इसी मकान की एक दिवार गिरी थी। उसके बावज़ूद जिला प्रशासन ने इस खस्ताहाल मकान को चिन्हित कर वही गिरवाया। फिलहाल इलाके मे खस्ताहाल मकान गिरने से लोगो के दिलो मे दहशत बैठी हुइ है।

चौक कोतवाली के मोहल्ला सिंजई का मामला हे। वीडियो मे भरभराकर गिरता हुआ मकान विनीत वर्मा का है। विनीत अपने तीन बच्चो और पत्नी के साथ इसी खस्ताहाल मकान मे रहते है। इस मकान से लगे उसके भाई का भी मकान है। आज सुबह विनीत का परिवार भाई के मकान मे था। तभी अचानक भरभराकर खस्ताहाल मकान जमिंदोज हो गया।

मकान से थोङा दूर पर खड़े एक युवक ने गिरते मकान का लाइव वीडियो बना लिया। गनीमत ये रही कि जिस वक्त मकान गिरा उस वक्त मोहल्ले लोग उस मकान के नीचे नही खङे थे।

वरना मोहल्ले के लोग इसी मकान के नीचे खड़े होकर चर्चाएं करते थे। इलाके मे कुछ खस्ताहाल मकान और भी है। इस मकान के गिरने से लोगो के दिलो मे दहशत बैठी हुइ कि कहीं दूसर में मकान गिरने से बङा हादसा न हो जाए।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले तेज बारिश होने के कारण इसी मकान की दीवार गिरी थी। तब मकान मालिक के दो बच्चो की चोटें भी आई थी। तब यहां के सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर पहुचे थे। और मकान को गिराने के आदेश भी दिए थे। लेकिन बारिश खत्म होने के बाद जर्जर मकान गिराने की कार्यवाही भी खत्म हो गई।

यहां देखें वीडियो

[playlist data-type="video" ids="272075"]

Tags:    

Similar News