Block Pramukh Election 2021: आगरा में पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक, जानिए क्या था मामला

आगरा में नामांकन के दौरान भाजपा व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई जिसमें भाजपा के पूर्व विधायक भी शामिल थे्।

Report :  Rahul Singh
Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-07-08 16:49 GMT
भाजपा नेता औऱ पुलिस के बीच तीखी नोंकझोंक 

Agra News: आगरा में नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की नोंक-झोंक हो गई जिससे पुलिस ने कोरोना का हवाला देकर लोगों को भीड़ इकट्ठा होने से मना कर रहा था लेकिन नहीं मानने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए लोगों के तितर-बितर किया। वहीं पुलिस के रवैये से भाजपा के नेता व पूर्व विधायक खास नाराज दिखे।

आपको बता दें की आगरा में ब्लाक प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पिनाहट में पुलिस से नोकझोंक हो गई। भाजपा कार्यकर्ता भीड़ में उत्साहित थे। और पुलिस ने उन्हें कोरोना प्रोटोकॉल पाठ पढ़ा दिया। समझाने पर भी कार्यकर्ता नहीं हटे, तो पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ को मौके से हटा दिया। पुलिस के इस व्यवहार से भाजपा कार्यकर्ताओं में असंतोष और आक्रोश फैल गया।


आक्रोशित भाजपा नेता


जानकारी मिलते ही भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह और उनके पति पूर्व विधायक पूर्व मंत्री राजा अरिदमन सिंह मौके पर पहुंच गए। और पुलिस कर्मियों के व्यवहार पर नाराजगी जाहिर की। पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार में भी भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार होने से कार्यकर्ताओं का मनोबल कम होता है। उन्होंने कहा कि मामले की शिकायत अधिकारियों से की जाएगी। जीत से उत्साहित कार्यकर्ताओं के साथ इस तरह का व्यवहार किया जाना गलत है।

उत्साह में डूबे थे कार्यकर्ता , नही सुनाई दी पुलिस अधिकारियों की बार बार चेतावनी

पिनाहट से मैं भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी सत्यवीर सिंह भदोरिया के नामांकन के दौरान समर्थकों का भारी हुजूम मौजूद था जनप्रतिनिधियों के साथ काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एक साथ मौजूद थे भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारी बार बार भाजपा कार्यकर्ताओं को भीड़ न लगाने और कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील कर रहे थे। उत्साह में डूबे भाजपा कार्यकर्ताओं को जब अधिकारियों की चेतावनी भी नहीं सुनाई दी तो पुलिस ने सख्ती दिखाई और भीड़ को मौके से हटा दिया ।

Tags:    

Similar News