Meerut News: 24 बीघा जमीन के विवाद में युवक की गोली लगने से हुई मौत, पत्नी ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस जांच में जुटी

Meerut News:घटना की वजह संपत्ति के विवाद बताया जा रहा है। हालांकि समाचार भेजे जाने समय तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी जा सकी थी।

Report :  Sushil Kumar
Update: 2023-09-08 09:49 GMT

Youth shot dead in land dispute (फोटो: सोशल मीडिया )

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के अकबरपुर सादात गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी जहरीला पदार्थ निगल जाने के कारण अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है। घटना की वजह संपत्ति के विवाद बताया जा रहा है। हालांकि समाचार भेजे जाने समय तक घटना के संबंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी जा सकी थी।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम विपिन पुत्र ऋषिपाल निवासी गांव अकबरपुर सादात गांव है। थाना बहसूमा पुलिस घटना के संबंध में मृतक के पिता ऋषिपाल से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि ऋषिपाल के घर में 24 बीघा जमीन को लेकर आपस में विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर आज घर में विवाद हुआ। विवाद के चलते विपिन की गोली लगने से मौत हो गई। खून से लथपथ विपिन को देख उसकी पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ निगल लिया। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

गुस्से में विपिन ने खुद को तंमचे से गोली मार ली 

मृतक के परिजनों का कहना है कि जमीन के विवाद को लेकर आज सुबह विपिन और उसके छोटे भाई अरविंद के बीच झगड़ा हुआ था। इस दौरान गुस्से में विपिन ने खुद को तंमचे से गोली मार ली। यह देख मौके पर मौजूद विपिन की पत्नी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया है। घटना के बाद से पिता, छोटा भाई अरविंद फरार हैं। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एसपी कमलेश बहादुर सिंह ने बताया कि ऋषिपाल के तीन बेटे हैं। सबसे बड़ा बेटा विपिन, इसके बाद मंझला और तीसरा छोटा बेटा। तीनों की शादी हो चुकी है। मंझले बेटे की शादी बड़े बेटे विपिन की साली से हुई है। कुछ समय पहले मंझले बेटे की बीमारी से मौत हो गई। उसके बच्चों और पत्नी की देखभाल बड़ा बेटा विपिन ही करता है। छोटा बेटा बाहर नौकरी करता है। वह अपने दोनों भाइयों की जमीन को अपने नाम कराना चाहता है। इसी बात को लेकर घर में आए दिन विवाद रहता है। आज सुबह भी इसी को लेकर घर में विवाद हुआ जिसमें विपिन ने खुद को गोली मार ली। उसकी पत्नी ने भी जहर खा लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Tags:    

Similar News