Meerut News: डिप्टी CM ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, कहा- दोनों पार्टियां देख रही हैं मुंगेरीलाल के सपने

यूपी के डीप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने सपा-बसपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की दोनों पार्टियां मुंगेरीलाल के सपने देख रही है

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-07-25 11:01 GMT
प्रतीकात्मक तस्वीर( फोटो-सोशल मीडिया)

Merrut News: प्रदेश के उप मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज यहां प्रदेश में विकास की गंगा बहने का दावा करते हुए कहा कि मायावती और अखिलेश का 2022 का सपना मुंगेरीलाल का सपना होगा। केशव प्रसाद मौर्य ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने कहा कि मुझे यूपी का आम अच्छा नही लगता। उन्होंने कहा कि मैं राहुल से कहूंगा कि अपमान मत करो। ये किसी भी महापुरुष के बलिदान की किताबें नही पढ़ सकते।


प्रतीकात्मक तस्वीर( फोटो-सोशल मीडिया)


मेरठ स्थित सर्किट हाउस से आज मंडल के जिलों के लिए कई करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने आये उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मोर्य ने कहा कि योगी सरकार ने विकास की गंगा बहा दी है। पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार में ख़ज़ाने का मुंह खुल गया। विकास की गंगा बह रही है। इसमें 24 करोड़ की जनता डुबकी लगा रही है। आज छह जिलों के लिए 201 परियोजनाओं का लोकापर्ण 377 करोड़ 64 लाख, 179 परियोजनाओं का शिलान्यास 822 करोड़ 80 लाख रुपये की सौगात दी रहे है।

दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे बनने से विकास की राह बह रही है-मौर्या

उन्होंन कहा कि ये तो झांकी है अभी बहुत कुछ करना बाकी है। 2014 से आशीर्वाद आपने सभी को दिया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज दिल्ली से मेरठ एक्सप्रेसवे बनने से विकास की राह बह रही है। आजादी के बाद से बहुत सरकार आईं। मैं पिछले 15 साल की बात करूं तो सपा और बसपा ने क्या किया सबको पता है। हमारी सरकार ने जो किया है वो किसी सरकार ने नहीं किया। आज प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। पंचायत से लेकर भाजपा की सरकार होगी।


प्रतीकात्मक तस्वीर( फोटो-सोशल मीडिया)


अखिलेश और मायावती मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे है। हम विकास की बात करते है और वो जाति की बात करते है। उप मुख्यमंत्री ने चल रहे किसान आंदोलन पर तो कुछ नही कहा अलबत्ता दावा किया कि किसान के लिए बीजेपी सरकार ने बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास के पन्ने खोल डालो किसी विरोधी सरकार ने इतना काम नही किया। सपा-बसपा-रालोद एक होने के बाद भी वर्ष 2019 में बीजेपी जीत गयी। इस विजय यात्रा को रोक नही पाया।

हम 2022 भी और 2024 में भी जीतेंगे-मौर्या

अखिलेश यादव गुंडे माफियाओं के दम पर नही रोक पाएंगे। हम 2022 भी और 2024 में भी जीतेंगे। मेरठ में तय समय से करीब दो घंटे विलंब से पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मेरठ के सर्किट हाउस सभास्थल से मेरठ की जनता का हाथ जोड़ कर अभिवादन किया। बता दें कि सर्किट हाउस में सभा के लिए वाटर प्रूफ सभा स्थल तैयार किया गया था।

Tags:    

Similar News