Meerut News: किसानों ने फूंका तीन कृषि कानूनों का पुतला, भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोंकझोंक, पुलिस-प्रशासन चौकस

Meerut News: मेरठ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित परतापुर के कंचनपुर घोपला गांव में किसान नेता विजयपाल घोपला ने तीन कृषि कानूनों का पुतला गांव के चौराहे पर फूंक दिया।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Monika
Update: 2021-10-16 08:23 GMT

परतापुर में किसानों ने फूंका तीन कृषि कानूनों का पुतला (फोटो : सोशल मीडिया )

Meerut News: संयुक्त किसान मोर्चा (sanyukt kisan morcha)  के आह्वान पर आज उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद के हस्तिनापुर में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास (putla phukne ka prayas) किया। जिस पर पुलिस (meerut police) ने मौक पर पहुंचकर भाकियू कार्यकर्ताओं (BKU workers) से पुतला छीनकर अलग किया। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीखी नोंकझोंक भी हुई। सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। किसान संगठन (kisan sangthan) से जुड़े कार्यकर्ताओं को नजरबंद (under house arrest) कर दिया। वहीं टकराव की आशंका को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर पुलिस फोर्स तैनात (police force tainat) की गयी है।

इधर, मेरठ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित परतापुर के कंचनपुर घोपला गांव में किसान नेता विजयपाल घोपला (kisan neta Vijaypal Ghopla)  ने तीन कृषि कानूनों का पुतला गांव के चौराहे पर फूंक दिया। किसानों के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत यह विरोध जताया। शुरुआत में सूचना थी कि सरकार का पुतला फूंकने की तैयारी है। इसी सूचना पर परतापुर थाने की पुलिस टीम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बताया गया है कि किसानों ने इसके बाद पुतले पर लगाया सरकार का बोर्ड हटाकर उसकी जगह तीन कृषि कानूनों का पुतला लिख दिया। इसके बाद इस पुतले को वहीं गांव के बीच चौराहे पर आग लगा दी गई।

शाम छह बजे पुतला दहन (kisano ne phunka putla)

भाकियू के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी के अनुसार मेरठ में मुख्य आयोजन सिवाया टोल पर होगा, जहां शाम चार बजे से लोग पहुंचने लगेंगे। शाम छह बजे पुतला दहन (putla dahan) किया जाएगा। वहीं भाकियू के निवर्तमान जिला मीडिया प्रभारी सुशील कुमार पटेल के अनुसार मुख्य आयोजन सिवाया टोल के साथ संयुक्त किसान मोर्चा के कार्यक्रम के अनुसार शनिवार शाम छह बजे किला परिक्षितगढ़, सकौती, हस्तिनापुर, छुर, दबथुवा, बहादरपुर, करनावल, सरूरपुर, जंगेठी आदि जगहों पर भी पुतला दहन कार्यक्रम किया जाएगा।

वहीं पुलिस, प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार भाकियू के कार्यक्रम को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। शांति-व्यवस्था के लिए हर संभव कार्रवाई की जा रही है। जिले में पहले से जोनल, सेक्टर व्यवस्था लागू है। वरिष्ठ अधिकारी नजर रख रहे हैं।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News