मेरठ में कांग्रेस को झटका, 4 बार विधायकी का चुनाव लड़ चुके रमेश धींगड़ा ने पार्टी छोड़ी

मेरठ मे कांग्रेस के टिकट पर 4 बार चुनाव लड़ चुके रमेश धींगड़ा ( Ramesh Dhingra ) ने कांग्रेस (Congress) से त्याग पत्र दे दिया है। कांग्रेस छोड़ते हुए रमेश धींगड़ा ने कहा मेरे पिताजी और मैंने मिलकर बरसों कांग्रेस की सेवा की है। मगर अब पार्टी में रहकर कैद का अहसास होता है।

Newstrack :  Network
Published By :  Ashiki
Update: 2021-09-12 15:50 GMT

 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रमेश धींगड़ा (File Photo- Social Media)

मेरठ: मेरठ मे कांग्रेस के टिकट पर 4 बार चुनाव लड़ चुके रमेश धींगड़ा ( Ramesh Dhingra ) ने कांग्रेस (Congress) से त्याग पत्र दे दिया है। कांग्रेस छोड़ते हुए रमेश धींगड़ा ने कहा मेरे पिताजी और मैंने मिलकर बरसों कांग्रेस की सेवा की है। मगर अब पार्टी में रहकर कैद का अहसास होता है। 2 साल से कांग्रेस छोड़ने का मन बना रहा था। हालात बदलेंगे यह सोचकर रुका था। मगर अब पार्टी छोड़ रहा हूं। रमेश धींगड़ा ने भले ही कांग्रेस का दामन छोड़ दिया है, लेकिन अभी तक किसी अन्य पार्टी में जाने की घोषणा नही की है। हालांकि, कानून व्यवस्था के मुद्दे पर योगी शासन की तारीफ करके अपनी राजनीति के अगले कदमों के कुछ संकेत जरूर दे दिए हैं। रमेश धींगडा ने आज यह एलान यहाँ एक संवाददाता सम्मेलन में किया।

मेरठ (Meerut) में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में शुमार रमेश धींगड़ा का मेरठ के पॉश बाजार आबूलेन पर एक होटल भी है। मेरठ में पंजाबी समाज पर अच्छा-खासा असर रखते हैं। यह अलग बात है कि मेरठ कैंट विधानसभा सीट जहां पर पंजाबी वोटो की संख्या अच्छी-खासी है वहां चार बार चुनाव लड़कर भी नहीं जीत सके। हर बार उन्हें बुरी तरह शिकस्त का सामना करना पड़ा है। पिछले चुनाव की बात की जाए तो धींगड़ा तीसरे नम्बर पर रहे थे। संवाददाताओं से बातचीत में रमेश धींगड़ा बोले कि उन्होंने कैंट विधानसभा क्षेत्र से 4 बार विधायक का चुनाव लड़ा, सफलता नहीं मिली वो अलग बात है। मगर अब वो समाजसेवा करना चाहते हैं।

हालांकि रमेश ने अभी किसी अन्य किसी राजनीतिक दल में जाने की घोषणा नही की है। न ही किसी दल से चुनाव लड़ने की बात कही है, लेकिन रमेश ने योगी और मोदी की तारीफ करके अपनी आने वाली राजनीति के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि योगी ओर मोदी अच्छा काम कर रहे है। यूपी में आज कानून व्यवस्था बेलगाम नहीं हैं। पहले हमें कारोबार चलाना मुश्किल था। धमकी मिलती थी कि कारोबार बंद करा देंगे, आज वो हाल नहीं हैं। योगी, मोदी किसानों, महिलाओं, कारोबारियों के लिए अच्छा काम कर रहे हैं। रमेश धींगड़ा बोले की कांग्रेस अपने उद्देश्य से भटक गई है। कांग्रेस की देश के प्रति जो सोच, भावना थी वो आज नहीं है। आज पार्टी को वोट चाहिए राष्ट्र नहीं।

Tags:    

Similar News