Meerut News: मेरठ पहुंचे सांसद भोला सिंह बोले, अनुसूचित लोगों को मान सम्मान केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही दिया

Meerut News: आज बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह ने बसपा सुप्रीमो मायावती का नाम लिये बगैर उन पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि कुछ लोगों को गलतफहमी है कि देश का एक समाज केवल बहनजी के लिए बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अनुसूचित लोगों को मान सम्मान व स्वाभिमान पहली बार केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही दिया है।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-12-29 13:31 GMT

मेरठ पहुंचे सांसद भोला सिंह।

Meerut News: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के सांसद व अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह (MP Bhola Singh) ने आज बसपा सुप्रीमो मायावती (BSP supremo Mayawati) का नाम लिये बगैर उन पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि कुछ लोगों को गलतफहमी है कि देश का एक समाज केवल बहनजी के लिए बना हुआ है। उन्होंने अनुसूचित के लिए कभी कुछ किया ही नहीं। उन्होंने कहा कि हकीकत यह है कि अनुसूचित लोगों को मान सम्मान व स्वाभिमान पहली बार केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ही दिया है। देश में 10 करोड़ गैस कनेक्शन दिए गए, जिसमें 85 प्रतिशत गैस कनेक्शन अनुसूचित जाति वाले लोगों को लाभार्थी के रूप में दिए गए। मोदी सरकार में ही इस समाज से पांच सदस्य राज्यसभा में हैं। यही नही अनुसूचित जाति के लिए चिंता करने वाले डा. भीमराव आंबेडकर को जो सम्मान भाजपा ने दिया है, वह किसी और ने कभी नहीं दिया।

भाजपा सरकार में 139 योजनाएं अनुसूचित जाति के लोगों के लिए हो रही संचालित

आज यहां गंगानगर स्थित आईआईएमटी विश्वविद्यालय (IIMT University) में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा (BJP Scheduled Morcha) के जिला मेरठ महानगर सम्मेलन को मुख्य अतिथि के रपि में संबोधित करते हुए बुलंदशहर के सांसद व अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री भोला सिंह (MP Bhola Singh) ने देश में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बने तब उन्हें पहली चिंता अनुसूचित जाति (scheduled caste) वालों की हुई। गांव में शौचालय से लेकर शिक्षा व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य भी केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने किया। वर्तमान भाजपा सरकार (BJP Government) में 139 योजनाएं अनुसूचित जाति के लोगों के लिए संचालित हो रही हैं। मोदी जी के कैबिनेट में 12 मंत्री इसी समाज से भाजपा ने दिए हैं। कहा कि जो लड़ाई बाबा साहेब ने लड़ी, उसे केवल भाजपा ने ही सम्मान दिया है।

7 साल के शासनकाल में जितना देश का विकास भाजपा सरकार: सांसद भोला सिंह

सांसद भोला सिंह (MP Bhola Singh) ने यह दावा भी किया कि सात साल के शासनकाल में जितना देश का विकास भाजपा सरकार (BJP Government) ने किया है। उतना दूसरी सरकारें 63 सालों में भी नहीं कर पाई। इस मौके पर दक्षिण विधायक सोमेंद्र तोमर, कैंट विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा वीनस शर्मा, किसान मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष विनय विरालिया आदि मौजूद रहे।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News