Azadi Ka Amrit Mahotsav: 17 दिसम्बर को विक्टोरिया पार्क से लाल किला तक रवाना होगी तिरंगा यात्रा, क्रांति पथ का होगा शिलान्यास

Azadi Ka Amrit Mahotsav: मेरठ जनपद (Meerut District) में 17 दिसम्बर को आजादी का अमृत महोत्सव (azadi ka amrit mahotsav) आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Shashi kant gautam
Update:2021-12-13 20:38 IST

आजादी का अमृत महोत्सव। 

Meerut News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh News) के मेरठ जनपद (Meerut District) में 17 दिसम्बर को आजादी का अमृत महोत्सव (azadi ka amrit mahotsav) आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह धूमधाम से मनाया जाएगा। यह जानकारी जिलाधिकारी के. बालाजी (DM K. Balaji) ने दी आज दी।

जिलाधिकारी के अनुसार के अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह (Chauri-Chaura Shatabdi Samaroh) अंतर्गत प्रथम स्वतंत्रता संग्राम (first freedom struggle) का स्मरणोत्सव मेरठ क्रांतिपर्व पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

आजादी का अमृत महोत्सव एवं चौरी-चौरा शताब्दी समारोह

जिलाधिकारी के. बालाजी (DM K. Balaji) ने बताया कि 17 दिसम्बर को विक्टोरिया पार्क से प्रातः 10.00 बजे मेरठ से लाल किला, नई दिल्ली तक 75 युवा प्रतिभागियो द्वारा वाहनो से तिरंगा यात्रा प्रारंभ की जायेगी। दोपहर 02.00 बजे से 03.00 बजे तक शहीद स्मारक पर क्रांति पथ का शिलान्यास, छात्रो द्वारा क्रांति पथ का दौरा तथा स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय मेरठ की वीथिकाओ का लोकार्पण किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि अपरान्ह 03.00 बजे से सांय 07.00 बजे तक विक्टोरिया पार्क में राष्ट्रीय आंदोलन पर आधारित अभिलेख प्रदर्शनी, स्वस्तिवाचन, राष्ट्र वंदना (गायन समूह) एवं वंदे मातरम-क्रांति गाथा कथक नृत्य संरचना अंतर्गत शिवांगी संगीत महाविद्यालय के 75 कलाकारो द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी तथा पुलिस एवं आर्मी बैण्ड की प्रस्तुति, राष्ट्रभक्ति पर ब्रहमपाल नागर द्वारा रागिनी गायन प्रस्तुति दी जायेगी।

प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पर चित्रकला प्रतियोगिता

जिलाधिकारी के अनुसार इसके अतिरिक्त विक्टोरिया पार्क में ही भारतीय सौष्ठव क्रीडा प्रदर्शन गतका (पंजाब)-12 कलाकारों द्वारा, पाईडण्डा (उप्र)-15 कलाकारो द्वारा, फरूवाही (उप्र)-15 कलाकारों द्वारा, कलरियापयट्टू (केरल)-12 कलाकारो द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी। राष्ट्रभक्ति पर म्यूजिकल नाट्य प्रस्तुति तपस्या ग्रुप थियेटर, मंडी हाउस, नई दिल्ली द्वारा व प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पर चित्रकला प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि विक्टोरिया पार्क में नेशनल बुक ट्रस्ट नई दिल्ली द्वारा स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तको का स्टॉल लगाया जायेगा तथा स्वतंत्रता संग्राम पर आधारित पुस्तक सिंहावलोकनः गदर से गणतंत्र तक तथा सरदार पटेल इन बारदोली मूवमेंट का विमोचन किया जायेगा।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News