Meerut News: कांग्रेस-सपा पर बरसे संबित पात्रा बोले, तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कभी भी देश प्रदेश का विकास नहीं कर सकते

Meerut News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने जहां परिवारवाद की राजनीति की है वहीं अखिलेश यादव हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करते आये हैं।

Report :  Network
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-11-15 16:28 GMT

Meerut News: भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा (BJP National Spokesperson Sambit Patra) ने कांग्रेस (Congress Party) और सपा (Samajwadi Party) पर जमकर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जहां परिवारवाद (familialism) की राजनीति की है वहीं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) हमेशा से तुष्टिकरण की राजनीति करते आये हैं।

उन्होंने कहा कि वोट और तुष्टिकरण की राजनीति (politics of appeasement) के चलते ही अखिलेश यादव चुनाव के समय जिन्ना को प्रदेश में ले आते हैं। संबित पात्रा आज यहां सुभारती विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा उत्थान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वोट के लिए तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले कभी भी देश प्रदेश का विकास नहीं कर सकते।

देश के विकास के लिए जिन्ना नहीं, विवेकानंद चाहिए- संबित पात्रा

उन्होंने कहा कि देश के विकास के लिए जिन्ना नहीं, विवेकानंद चाहिए। केवल वोट की राजनीति और तुष्टीकरण के लिए जिन्ना का नाम लिया गया। देश प्रदेश के लोग अच्छी तरह जानते हैं कि ऐसे लोगों से विकास नहीं हो सकता। उन्होंने कांग्रेस को लेकर भी हमला बोला और जी का जंजाल बताया। उन्होंने कहा कि परिवारवाद की राजनीति करने वाले जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और अब प्रियंका वाड्रा सभी जी का जंजाल हैं।

कांग्रेसियों ने भी वैक्सीन को गलत बताया- संबित पात्रा

संबित पात्रा ने कहा कि राहुल न जाने कहां से हिंदुत्व पर हमला बोलते हुए डेस्टिनेशन का वीडियो जारी कर दिया। मैं युवाओं से पूछता हूं क्या हिंदुत्व आतंकवादी, बोकोहरम इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया है। उन्होंने कहा कि राहुल तो चले गए देश छोड़कर, लेकिन प्रियंका आ गई। कांग्रेसियों ने भी वैक्सीन (Vaccine) को गलत बताया, उस पर राजनीति की और चुपके से जाकर वैक्सीन लगवा ली।

अब माफियाओं की नहीं विकास की सरकार चलेगी-संबित पात्रा

 भाजपा नेता ने योगी सरकार (Yogi Government) की सराहना करते हुए कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की योगी सरकार बनी है तब से माफियाओं का प्रदेश में रहना मुश्किल हो गया है। माफिया अब यहां की जेल में रहना भी नहीं चाहते। पंजाब की जेल में रहते हैं तो व्हीलचेयर पर चलते हैं प्रदेश में आते हैं तो खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि अब माफियाओं की नहीं विकास की सरकार चलेगी।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News