Meerut News: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार के घर गूंजी किलकारी, पत्नी नुपूर ने दिया बेटी को जन्म

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार की पत्नी नुपुर ने बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। इस खुशखबरी से भुवनेश्वर कुमार के गंगानगर स्थित घर में जश्न का माहौल है।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Deepak Kumar
Update: 2021-11-24 09:02 GMT

क्रिकेटर भुवनेश्‍वर कुमार अपनी पत्नी के साथ। 

Meerut: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार (International Cricketer Bhuvneshwar Kumar) और उनकी पत्नी नुपुर ने बुधवार को अपनी बेटी का स्वागत किया है। नुपूर ने दिल्ली के एक अस्पताल में बेटी को जन्म दिया। यह जानकारी आज यहां उनके पारिवारिक सूत्रों ने दी।

 पारिवारिक सूत्रों के अनुसार बेटी और नुपूर दोनों ही स्वस्थ्य हैं। परिवार में नन्हीं किलकारी गूंजने के बाद भुवनेश्वर कुमार (International Cricketer Bhuvneshwar Kumar) के गंगानगर स्थित घर में  जश्न का माहौल है। खास बात है कि 23 नवंबर को भुवी और नूपुर की शादी की सालगिरह थी। सालगिरह के एक दिन बाद बुधवार सुबह 9 बजे नूपुर ने बेटी को जन्म दिया। भुवनेश्वर कुमार (International Cricketer Bhuvneshwar Kumar) दिल्ली में पत्नी नूपुर के साथ हैं। भुवी के पिता बनने के बाद बुआ बनी भुवी की बड़ी बहन रेखा अधाना दिल्ली अस्पताल (Delhi Hospital) में साथ हैं।

उन्होंने ही बुआ बनने के बाद सबसे पहले ये खबर अपने परिवार के सदस्यों को फोन करके दी। दी। अपनी पत्नी के पास मौजूद भुवनेश्वर ने पिता बनने पर खुशी जताते हुए अपने फैन्स के लिए इतना ही कहा है कि नुपूर और हमारी बेटी 'हम दोनों को यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज दोपहर हमारे यहां बेटी हुई है। नुपूर और हमारी बेटी दोनों बिलकुल ठीक हैं और हमारा यह सौभाग्‍य है कि हमें इस जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। हम आपके प्‍यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं।

बता दें कि भुवी का परिवार इसी साल एक गहरे सदमें से गुजरा था। दरअसल, 20 मई को भुवी के पिता किरनपाल सिंह का लीवर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके पार्थिव शरीर को गंगानगर से बुलंदशहर (Bulandshahr) के लुहारली पैतृक गांव ले जाया गया। जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ। इसी समय परिवार के अन्य सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। वहीं इसी दौरान पत्नी नूपुर प्रेग्नेंट थीं।

नुपूर और भुवी दोनों ही बचपन के दोस्त थे और दोनों ने बाद में शादी कर ली। दोनों ने साल 23 नवंबर साल 2012 में शादी की थी। इस कपल को पेट्स का काफी शौक है। उनकी शादी की सालगिरह के अगले दिन दोनों को माता व पिता बनने की खुशी मिली है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News