Meerut News: शहीद स्मारक पर पुलिस बैंड ने बजायी राष्ट्रधुन, सांसद ने अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित कर शहीदों को किया नमन

शहीद स्मारक पर मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर व बटन दबाकर अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित की गयी।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Deepak Raj
Update: 2021-08-15 18:21 GMT

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)

Meerut News: स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज यहां शहीद स्मारक पर मेरठ के सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा फीता काटकर व बटन दबाकर अमर जवान ज्योति प्रज्ज्वलित की गयी। अमर शहीदों की याद में राजकीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय शहीद स्मारक पर पुलिस बैंड के द्वारा राष्ट्रधुन व राष्ट्रभक्ति के गीतो की बैंड के माध्यम से प्रस्तुती दी गयी। कवियत्री गीता सचदेवा द्वारा कविता पाठ किया गया व इस अवसर पर रागिनी गायन की मनमोहक प्रस्तुति भी दी गयी।


प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स-सोशल मीडिया)

मल्लू सिंह आर्य कन्या इंटर कालेज, मटौर, दौराला की छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति भी दी गयी तथा रंग बिरंगे गुब्बारे हवा में छोडकर अनेकता में एकता का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने सांसद, विधायकगणो व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर नाथ गुप्ता का स्वागत किया व कार्यक्रम में आगमन पर आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी ने गेल के अधिकारियो व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुये उन्होने अमर जवान ज्योति प्रज्जवलन के लिए जो कार्य किया है वह सराहनीय है।

कार्यदायीं संस्था पीडब्लूडी के अधिकारियों व कर्मचारियो की सरहाना भी की

उन्होने कार्यदायीं संस्था पीडब्लूडी के अधिकारियों व कर्मचारियो की सरहाना भी की। सांसद राजेन्द्र अग्रवाल व अन्य जनप्रतिनिधियो ने फीता काटकर व बटन दबाकर अमर जवान ज्योति को प्रज्जवलित किया। पुलिस बैंड के द्वारा राष्ट्रधुन व राष्ट्रभक्ति के गीतो की बैंड के माध्यम से प्रस्तुती दी गयी। कविता पाठ व रागिनी गायन की प्रस्तुति भी की गई व अन्य गायन प्रस्तुतियां भी दी गई। इस अवसर पर मल्लू सिंह ने आर्य कन्या इंटर कालेज, मटौर की छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुति भी दी गयी तथा रंग बिरंगे गुब्बारे भी हवा में छोडे गये।

कार्यक्रम का संचालन विचित्रा कौशिक ने किया। इस अवसर पर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल, राज्यसभा सांसद विजय पाल सिंह तोमर, सांसद कांता कर्दम, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, विधायक सोमेन्द्र तोमर, विधायक जितेन्द्र सतवई, विधायक मेरठ शहर रफीक अंसारी, आयुक्त सुरेन्द्र सिंह, एसएसपी प्रभाकर चैधरी, जिलाधिकारी के बालाजी, अपर जिलाधिकारी नगर अजय तिवारी, वित्त सुभाष चन्द्र प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट एस.के. सिंह सहित अन्य अधिकारीगण व आमजन उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News