Meerut News : मेरठ में प्रियंका गांधी की 29 सितंबर की महारैली स्थागित, अब अक्‍टूबर में होगी

Meerut News : प्रियंका गांधी की मेरठ में 29 सितंबर को होने वाली प्रतिज्ञा महारैली स्थगित हो गई है।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Shraddha
Update: 2021-09-25 08:42 GMT

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (फोटो-न्यूजट्रैक)

Meerut News : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की मेरठ में 29 सितंबर को होने वाली प्रतिज्ञा महारैली (Pratigya Maharally) स्थगित हो गई है। अब यह महारैली अगले महीने के दूसरे अथवा तीसरे सप्ताह में होगी। रैली स्थागित होने से कांग्रेस टिकट के दावेदारों ने राहत की सांस ली है। दावेदारों का कहना है कि अब उन्हें रैली के लिए भीड़ जुटाने के लिए और समय मिल गया है। गौरतलब है कि कांग्रेस टिकट के लिए दावेदारों के लिए पहली प्राथमिकता रैली में भीड़ जुटाने की रखी गई है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जनसभा के स्थागित होने की जानकारी देते हुए शनिवार को बताया कि पूरे प्रदेश में महारैली और यात्राओं का कार्यक्रम बन रहा है। जल्द कार्यक्रम के मुताबिक पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की महारैली और यात्राओं प्रदेश में होंगी। मेरठ में महारैली की तिथि तय करते हुए जल्द इसकी घोषणा की जाएगी।

 गौरतलब है कि मेरठ कांग्रेस 29 सितंबर को होने वाली प्रतिज्ञा महारैली को लेकर पुरजोर तैयारियों में जुटी हुई थी। सभी कार्यकर्ताओं को आवश्‍यक दिशा निर्देश दिए गए थे। प्रियंका वाड्रा की जनसभा को लेकर शहर में जनसंपर्क भी किया जा रहा था। कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अंबेडकर की मानें तो 29!सितंबर की प्रस्तावित रैली की जिला प्रशासन से अनुमति भी मिल गई थी।वहीं कांग्रेस के मेरठ जिला अध्यक्ष अवनीश  काजला ने बताया कि 29 सितंबर की जनसभा रद होने की मुख्य वजह प्रदेश के अन्य हिस्सों में होने वाले कार्यक्रम है।


कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू (फोटो - न्यूजट्रैक)


 दरअसल, कांग्रेस की पांच बड़ी संकल्प यात्राएं प्रदेशभर में होनी हैं। मेरठ से इसका आगाज होना है। लेकिन अन्य जगहों पर संकल्प यात्रा के कार्यक्रम अभी तक तय नहीं हो पाए हैं। सभी कार्यक्रम एक के बाद एक होने हैं। इसका रोडमैप तैयार किया जा रहा है। सभी कार्यक्रमों की रूपरेखा बनने के बाद मेरठ से कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका जनसभा के जरिए संकल्प यात्रा का आगाज करेंगी।

 कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव चौधरी यशपाल सिंह के अनुसार विधानसभा चुनाव का बिगुल मेरठ की क्रांतिधरा से फूंका जाएगा। यूपी को पांच जोन में बांटा गया है। जोनवार कांग्रेस के कार्यक्रमों की तारीखों की घोषणा मेरठ की महारैली में की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस अपने दम पर सूबे में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और सरकार बनाएगी। दावा किया कि जनसभा में एक लाख कार्यकर्ता जुटेंगे।


Tags:    

Similar News