Meerut News :चार शादियां रचाने वाले फौजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दूसरी पत्नी ने खोली पोल

Meerut News:महिला ने पुलिस को फौजी के साथ अपनी शादी की फोटो भी दिखाई,जिसके बाद पुलिस ने आरोप फौजी को गिरफ्त में ले लिया।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Shraddha
Update: 2021-08-28 11:25 GMT

चार शादियां रचाने वाले फौजी को पुलिस ने किया गिरफ्तार (फोटो - सोशल मीडिया)

Meerut News : उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद (Meerut District) की पुलिस उस समय हैरत में पड़ गई हैदराबाद (Hyderabad) से आई एक महिला ने कंकरखेड़ा पुलिस को बताया कि उसके फौजी पति मनीष ने एक नहीं बल्कि चार शादियां कर रखी हैं। महिला ने पुलिस को फौजी के साथ अपनी शादी की फोटो भी दिखाई,जिसके बाद पुलिस ने आरोप फौजी को गिरफ्त में ले लिया। उसके खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीड़ित महिला का यह भी आरोप है कि जब उसने कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में तीसरी बीवी के साथ रह रहे मनीष को रंगेहाथ पकड़ लिया। तो मनीष ने तीसरी पत्नी के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस के अनुसार हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी मनीष कुमार खुद को राजस्थान में सेना में क्लर्क बताता है। फिलहाल कंकरखेड़ा क्षेत्र के श्रद्धापुरी में रह रहा है। उसने तीन शादियां कर रखी हैं।

फौजी ने की चार शादियां (कॉन्सेप्ट फोटो - सोशल मीडिया)

मनीष की पहली पत्नी का नाम मोनिका, दूसरी का शीला और तीसरी का नाम चांदनी अंसारी है। मनीष की चार शादियों का परदाफाश उस समय हुआ जब शुक्रवार को दूसरी पत्नी हैदराबाद से मेरठ कंकरखेड़ा के श्रद्धापुरी में पहुंची जहां पर मनीष तीसरी पत्नी के साथ रह रहा था। अपनी दूसरी पत्नी को देख मनीष हैरान रह गया। मनीष ने दूसरी पत्नी को पहचानने से इंकार कर दिया। इस पर दूसरी पत्नी ने हंगामा शुरु कर दिया। इस पर मनीष ने तीसरी पत्नी के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की पिटाई कर दी। हंगामा होता देखकर इलाके के लोग मौके पर पहुंच गए। दोनों को पुलिस द्वारा थाना कंकरखेड़ा लाया गया। यहां पर दूसरी पत्नी ने मनीष की चारो शादियों की पोल खोली।

दूसरी पत्नी ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर इंसाफ की मांग की है। इंस्पेक्टर कंकरखेड़ा तपेश्वर सागर का कहना है कि चौथी महिला मनीष के साथ लिव इन रिलेशन में रह रही है। जो कि वर्तमान में गर्भवती है। बहरहाल,तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Tags:    

Similar News