Meerut Today News: मेरठ में पीएसी के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार मृतक जवान प्रवीन त्यागी लालकुर्ती थाना क्षेत्र के असौड़ा हाउस में परिवार के साथ रहता था।

Report :  Sushil Kumar
Published By :  Ragini Sinha
Update: 2021-10-17 10:22 GMT

मेरठ में पीएसी के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुट

Meerut Today News: उत्तर प्रदेश (Uttar pardesh) के मेरठ (Meerut) शहर के थाना लालकुर्ती (Lalkurti) क्षेत्र में आज सुबह पीएसी की जवान (PAC jawan Murder) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव क्षेत्र के असौड़ा हाउस में पड़ा मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (postmartm) के लिए भेजकर घटना की जांच शुरु कर दी है।

पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चलेगा

 लालकुर्ती पुलिस (Lalkurti police) के अनुसार मृतक जवान प्रवीन त्यागी लालकुर्ती थाना क्षेत्र के असौड़ा हाउस में परिवार के साथ रहता था। पत्नी  ने पूछताछ में बताया कि पति अत्यधिक शराब का सेवन करता था। पत्नी ने अधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई है। अभी तक घटना के संबंध में परिवार की तरफ से कोई तहरीर नही दी गई है। जांच कर रही पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मौत हार्ट अटैक से हुई लग रही है। पोस्टमाटर्म रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।  बहरहाल,पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।

मीनाक्षी हत्याकांड (meenakshi hatyakand) में खरखौदा पुलिस का खुलासा, मां बेटे गिरफ्तार

उधर खरखौदा के मीनाक्षी हत्याकांड में पुलिस ने लिसाड़ी गेट के रहने वाले मां-बेटे को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर किया गया है। मृतका की सहेली ने उसकी बेटी को दो लाख रुपये में बेचकर शादी कर दी थी। मृतका एक लाख रुपये की डिमांड अपनी सहेली से कर रही थी। पैसे नहीं देने पर मां-बेटे ने मिलकर मीनाक्षी की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तमंचा भी बरामद कर लिया है।

महिला का गोली लगा शव मिला था

एसपी देहात केशव कुमार Keshav kumar) ने बताया कि खरखौदा में दो अक्तूबर को महिला का गोली लगा शव मिला था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। महिला की पहचान मूल रूप से मुजफ्फरनगर और वर्तमान में कंकरखेड़ा की रहने वाली मीनाक्षी के रूप में हुई थी। इस मामले में मूल रूप से हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव बीघेपुर और वर्तमान में लिसाड़ीगेट की रहने वाली मुन्नी पत्नी बिजेंद्र और उसे बेटे विक्की को गिरफ्तार किया गया है। एसपी देहात ने बताया कि महिला ने अपनी 16 साल की बेटी को देख-रेख के लिए मुन्नी को दिया हुआ था। मीनाक्षी और मुन्नी कंकरखेड़ा में एक फैक्टरी में साथ काम करते थे। तब से ही दोनों की जान-पहचान हो गई थी। मुन्नी ने मीनाक्षी की बेटी की दो लाख रुपये लेकर शादी कर दी। इस बात की जानकारी मीनाक्षी को हुई तो उसने एक लाख रुपये मांगे। इस पर मुन्नी और विक्की ने मीनाक्षी को हापुड़ ले जाकर मार दिया। शव को खरखौदा में फेंक कर फरार हो गए।

taja khabar aaj ki uttar pradesh 2021, ताजा खबर आज की उत्तर प्रदेश 2021

Tags:    

Similar News