Amit Shah in Moradabad Rally: बुआ बबुआ और कांग्रेस पर जमकर बरसे अमित शाह, भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया

भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया। सालों से श्रीराम मंदिर के लिए संघर्ष किया और आज उसे धरातल पर उतारने का काम किया। विपक्ष ताने मारता था की मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नही बताएंगे।

Report :  Sudhir Goyal
Published By :  Divyanshu Rao
Update:2021-12-30 17:29 IST

अमित शाह के रैली की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Amit Shah in Moradabad Rally: जन विश्वास रैली (jan vishwas rally moradabad) में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि 2017 में युवाओं की हाजिरी से ही बीजेपी सरकार बनी और अब 2022 में भी जनता की लहर भाजपा की सरकार बनाएगी। एक समय था जब माफियाओं का राज था, माताओं, बहनों को घर से बाहर निकलने में डर लगता था। 2017 में जब योगी के नेतृत्व में सरकार बनी सभी माफियाओं और बाहुबलियों को जमींदोज कर जेल का रास्ता दिखाया।

भाजपा ने जो कहा वो करके दिखाया। सालों से श्रीराम मंदिर के लिए संघर्ष किया और आज उसे धरातल पर उतारने का काम किया। विपक्ष ताने मारता था की मंदिर वहीं बनाएंगे पर तिथि नही बताएंगे। 2019 में मोदी को पूर्ण बहुमत की सरकार बनी और 5 अगस्त को भूमि पूजन कराया। सपा बसपा कांग्रेस कितना भी जोर लगा ले पर मंदिर अब बनने से कोई नहीं रोक सकता।

अखिलेश को एक रेड से बहुत दिक्कत हो गई, सवाल कर रहे हैं कि क्यों रेड पड़ी। 250 करोड़ रुपए गरीब जनता का पैसा डकारने का काम कर रखा था। मोदी की सरकार गरीब के विकास में लगी है, इसमें भ्रष्टाचार की कोई जगह नहीं। भाजपा और जनसंघ एक विचार को लेकर चले हैं। कश्मीर को लेकर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बोल आज भी प्रासंगिक है।

5 अगस्त 2019 को धारा 370 को कश्मीर से समाप्त कर दिया। विपक्ष में बैठी सपा बसपा कांग्रेस को तब भी दर्द हुआ। दिल्ली में सैनिक मेमोरियल भाजपा ने बनाया। गरीबी हटाओ की बात करने वाली पार्टी ने 70 साल तक राज किया पर गरीबी नही हटी। 2014 में भाजपा की मोदी सरकार बनी और 2 करोड़ 61 लाख माताओं, बहनों को घर देने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया। आयुष्मान कार्ड पर 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा देने का काम नरेंद्र मोदी सरकार ने किया।

15 साल बुआ बबुआ का शासन करने को दिया पर क्या इन लोगों ने गरीबों को फ्री राशन बांटा, मकान दिए। ये सिर्फ भ्रष्टाचार करना जानते हैं। इन पर कारसेवकों पर चलाई गई गोलियों के दाग हैं, गुंडों माफियाओं को जेल से छोड़ने का दाग है, जनता के राशन को डकारने का दाग है, क्या जनता ऐसी सरकार बनाएगी या फिर केसरिया टोपी की सरकार बनाएगी।

Tags:    

Similar News