Mosque collapsed Meerut: नमाज पढ़ रहे लोगों पर गिरी मस्जिद की दीवार, दो की मौत, कई घायल

Mosque collapsed Meerut: मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र में मस्जिद में नमाज पढ़ रहे लोगों पर दीवार गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई।

Newstrack :  Network
Published By :  Dharmendra Singh
Update: 2021-07-23 13:55 GMT

हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ (फोटो: सोशल मीडिया)

Mosque collapsed Meerut:  उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में जुमे की नमाज के बाद एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बारिश के दौरान मस्जिद की दीवार गिर गई और उसमें दर्जन भर लोग दब गए। इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और वहां मौजूद लोगों ने खुद राहत का कार्य शुरू कर के मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला।

बताया जा रहा है कि इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। हालांकि काफी देर बाद घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची तब जाकर राहत और बचाव कार्य शुरू हो सका।
जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि मेरठ के लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में मस्जिद की दीवार गिरी थी, जिसमें कई लोग दबे थे। इसमें से मौके पर दो लोगों की मौत हो गई है तथा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रेट समेत तमाम पुलिस बल के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों का इलाज किया जा रहा है।
ऐसे हो गया नमाज के बाद हादसा
स्थानीय लोगों की माने तो लिसाड़ी गेट क्षेत्र के अहमदनगर की गली नंबर-9 में एक मस्जिद में शुक्रवार दोपहर को नमाज पढ़ने के बाद लोग अपने घर लौटने वाली थे। तभी तेज बारिश शुरू हो गयी। बारिश के बढ़ने से नमाज के बाद कई लोग मस्जिद में ही रुक गए। इसी दौरान अचानक मस्जिद की एक निर्माणाधीन दीवार भरभरा कर गिर गई। दीवार गिरने से एक दर्जन से ज्यादा लोग मलबे के नीचे दब गए। लोगों की चीख-पुकार सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने शुरू में लोगों को निकलाने व बचाने का काम किया।
एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया कि लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमद नगर गली नंबर नौ में आज अचानक मोहम्मदी मस्जिद की दीवार गिर गई। इसके नीचे दर्जनों लोग दब गए, जिनमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं अन्य लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिकी संख्या सात है पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अस्पताल में भर्ती दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।




Tags:    

Similar News