Saharanpur News: सहारनपुर को मिला कई परियोजनाओं का तोहफा, नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने किया शिलान्यास

सहारनपुर में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कुल 22 करोड़ 34 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

Report :  Neena Jain
Published By :  Shashi kant gautam
Update: 2021-08-11 01:15 GMT

सहारनपुर: नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए 

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश सरकार में नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कहा कि "चाहे विपक्ष एक साथ आ जाए या अलग अलग-अलग आ जाए जीत भाजपा की ही होगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की 300 से ज्यादा सीटें आएंगी और विपक्ष को एक बार फिर मुंह की खानी पड़ेगी, पहले भी विपक्ष एकजुट होकर देख चुका है। विपक्ष कोई रचनात्मक भूमिका नहीं निभा रहा है, केवल सुबह उठकर ट्वीट कर देना विपक्ष का काम नहीं है एक बार फिर भाजपा की योगी सरकार बनेगी।

बता दें कि आशुतोष टंडन सहारनपुर में 22 करोड़ 34 लाख की 82 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए। आशुतोष टंडन ने कहा कि "उत्तर प्रदेश अब बीमारू प्रदेश नहीं है। उन्होंने अपने विभाग की सभी उपलब्धियों को गिनाते हुए कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किये गए कार्यों की भी मुक्त कंठ से प्रशंसा की।

22 करोड़ 34 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास

उन्होंने उपवन गौशाला नगर निगम के 165 पार्कों की विकास प्रक्रिया इंटीग्रेट कमांड कंट्रोल योजना का भी उल्लेख करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को बयान किया। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने नगर निगम में 42 निर्माण, 20 पेयजल आपूर्ति कार्यों का शिलान्यास और दो निर्माण एवं स्थापना कार्य का लोकार्पण किया। इसके अतिरिक्त डूडा से सम्बद्ध 17 निर्माण कार्यों का शिलान्यास और एक निर्माण व स्थापना कार्य का लोकार्पण किया कुल 22 करोड़ 34 लाख की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अलावा नगर निगम द्वारा जिला अस्पताल में लगाए गए ऑक्सीजन प्लांट का भी शुभारंभ किया।

उत्तर प्रदेश कई योजनाओं में सबसे अग्रणी- आशुतोष टंडन

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए पूरे समर्पण और पूरे परिश्रम के साथ हमारी सरकार योजनाओं को तीव्र गति प्रदान कर रही है यही कारण है कि उत्तर प्रदेश जो पीछे रहता था अब कई योजनाओं में सबसे अग्रणी है ।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है। अपनी दिशा और नीति तय करने का अधिकार है। भारतीय जनता पार्टी के पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में उपलब्ध है, प्रदेश में श्रेष्ठ नेतृत्व योगी आदित्यनाथ के रूप में है, जनता का भरोसा जनता का विश्वास नेतृत्व के प्रति है।

आगामी चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें लाकर सरकार बनाएगी-आशुतोष टंडन

उन्होंने दोहराते हुए कहा कि आगामी चुनाव में भी भाजपा 300 से ज्यादा सीटें लाकर सरकार बनाएगी। रही विपक्ष की बात चाहे वे एक साथ होकर हम से लड़ लें और चाहे एक-एक करके हमसे लड़ लें वह पिछले कई चुनाव में अलग-अलग भी और एक होकर भी लड़ चुके हैं और परिणाम देख चुके हैं। उन्हें चाहिए कि जनता का विश्वास हासिल करें, वो कर क्या रहे हैं वो रचनात्मक विपक्ष की भूमिका भी नहीं अदा कर पा रहे हैं। सुबह उठकर ट्वीट कर लेना इतिश्री समझ ली, भारतीय जनता पार्टी भारी बहुमत के साथ सरकार फिर से बनाएगी।

Tags:    

Similar News