किसान आंदोलन पर काशी में भी कोहराम, धरना दे रहे सपाइयों की पुलिस से हुई झड़प

सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि 12 दिन के ऊपर हो गए हैं। किसानों को आंदोलन करते हुए पर सरकार द्वारा अभी तक किसानों के पक्ष में कोई निर्णय नहीं लिया। इससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तों में आक्रोश है, इसलिए हम सभी सपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकालने का कार्य किया है।

Update:2020-12-07 14:54 IST
केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज एनसीपी और सपा को भी आड़े हाथों लिया। साथ ही किसानों से पूर्व में उनके नेताओं द्वारा किये गये वादों को लेकर हमला बोला।

वाराणसी: किसान आंदोलन की आग अब धधकने लगी है। दिल्ली के बाद उत्तर प्रदेश में किसान आंदोलन के समर्थन में विपक्ष ने हुंकार भरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हिरासत में लिए जाने के बाद यूपी के अलग अलग शहरों में कार्यकर्ता भड़क उठे। वाराणसी में सपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

नजरबंद किये गए सपा नेता

किसान आंदोलन के समर्थन में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पदयात्रा निकालने की कोशि‍शें हो रही हैं। जहां राजधानी लखनऊ में पदयात्रा शुरू करने से पहले ही पूर्व मुख्यनमंत्री को पहले उनके घर में नजरबंद कि‍या गया तथा बाद में हि‍रासत में लि‍या गया है। वहीं वाराणसी में भी कई सपा नेताओं को नजरबंद और हि‍रासत में लि‍या गया है। इसके अलावा आशापुर में सपा नेताओं और पुलि‍स के बीच तीखी नोंक झोंक भी हुई है। वाराणसी में समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में आशापुर चौराहे से सैकड़ों की संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकाली, जो पंचकोशी चौराहे पर जाकर समाप्त हुई। पदयात्रा के दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में नोकझोंक भी हुई है।

यह भी पढ़ें... वाराणसी में आंदोलन: किसानों के समर्थन में उतरी सपा, कार्यकर्ताओं ने निकाला मार्च

जिला मुख्यालय पर भी सपा कार्यकर्ताओं का धरना

सपा महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने कहा कि 12 दिन के ऊपर हो गए हैं। किसानों को आंदोलन करते हुए पर सरकार द्वारा अभी तक किसानों के पक्ष में कोई निर्णय नहीं लिया। इससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्तों में आक्रोश है, इसलिए हम सभी सपा कार्यकर्ताओं ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर पूरे प्रदेश में किसानों के समर्थन में पदयात्रा निकालने का कार्य किया है। दूसरी ओर, जिला मुख्यालय पर भी ओपी सिंह की अगुवाई में सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प भी हुई।

रिपोर्ट,

आशुतोष सिंह

यह भी पढ़ें… अखिलेश यादव की चिठ्ठी: गिरफ्तारी पर लोकसभा अध्यक्ष को दी जानकारी, हस्तक्षेप की मांग

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News