जहरीली शराब से मौत: मृतकों के परजिनों को 2-2 लाख देगी योगी सरकार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कुशीनगर और सहारनपुर में अवैध शराब से हुई लोगों की मृत्यु की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने इन जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रभावित व्यक्तियों की समुचित चिकित्सा सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये हैं।

Update: 2019-02-09 07:30 GMT

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कुशीनगर और सहारनपुर में अवैध शराब से हुई लोगों की मृत्यु की घटना का संज्ञान लिया है। उन्होंने इन जनपदों के जिलाधिकारियों को प्रभावित व्यक्तियों की समुचित चिकित्सा सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये हैं।

यह भी पढ़ें.....आधी रात बनारस की सड़कों पर निकले CM योगी, विकास कार्यों की जानी हकीकत

मुख्यमंत्री ने इन घटनाओं के मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये तथा अस्पतालों में उपचार करा रहे प्रभावितों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दिये जाने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें.....बसंत पंचमी आज,शुभ मुहूर्त में करें मां सरस्वती की पूजा

मुख्यमंत्री योगी ने प्रमुख सचिव आबकारी को इन दोनों जनपदों के जिला आबकारी अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाई करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही, पुलिस महानिदेशक को इन जनपदों के पुलिस अधिकारियों का दायित्व निर्धारित करने के लिए कहा है।

यह भी पढ़ें.....बसंत पंचमी आज, सरस्वती की पूजा शुभ मुहूर्त-सुबह 7.15 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक

उन्होंने आबकारी और पुलिस विभाग को अवैध शराब से जुड़े लोगों के विरुद्ध 15 दिनों का संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश भी दिये हैं।

Tags:    

Similar News