Pratapgarh News: दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति ने एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन, लोगों को किया गया जागरूक
Pratapgarh News: कार्यशाला में समिति के सभापति एमएलसी इंजी0 अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा पीड़ितों के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं।;
दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति ने एक दिवसीय कार्यशाला का किया आयोजन (Photo- Social Media)
Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन तुलसी सदन (हादीहाल) में किया गया। कार्यशाला का शुभारम्भ दीप प्रज्जवलन कर किया गया। कार्यशाला में समिति के सभापति एमएलसी इंजी0 अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आपदा पीड़ितों के लिए विशेष योजनाएं बनाई हैं। अग्निकांड में घर जलने की स्थिति में पीड़ित का नाम मुख्यमंत्री आवास योजना में प्राथमिकता से जोड़ा जाएगा।
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कार्यशाला में किया गया जागरूक
उन्होंने आपदा मित्रों, ग्राम प्रधान एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से संवाद किया और कहा कि आपदाएं बिना सूचना के आती हैं, लेकिन जागरूकता से इनसे बचा जा सकता है। जानकारी के अभाव में जनता योजनाओं का लाभ नहीं ले पाती थी, इसलिए इस तरह की कार्यशाला जरूरी है, गांव स्तर तक लोगों को जागरूक करना है। इससे अग्निकांड, बाढ़ जैसी आपदाओं से बचाव किया जा सकेगा। आपदा आने पर तुरंत रेस्क्यू कर जान-माल की रक्षा की जा सकेगी।
समिति के सदस्य एमएलसी उमेश द्विवेदी ने बाढ़ की समस्या से बचाव व सरकार की मदद के मारे में बताया। समिति के सदस्य डॉ. केपी श्रीवास्तव ने कहा कि इस तरह की कार्यशाला पहली बार देख रहा हूँ, मन प्रसन्न हो गया। प्रयागराज में पहले कभी ऐसी कार्यशाला नहीं हुई।
अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रजापति ने समिति का स्वागत किया। जिला आपदा विशेषज्ञ अनुपम शेखर तिवारी ने सरकार द्वारा घोषित आपदाओं के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में आयुष, स्वास्थ्य, आपदा मित्रों, कृषि विभाग एवं फायरब्रिगेड द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई। जीजीआईसी की छात्राओं ने स्वागत गीत व रंगोली बनाई। तुलसीसदन में लगायी गयी प्रदर्शनी का दैवीय आपदा प्रबन्धन समिति द्वारा अवलोकन भी किया गया।कार्यशाला में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण में भूमिका विषय पर प्रशिक्षित किया गया।
प्रशिक्षक महेश मिश्र में आपदा व आपदा के प्रकार की जानकारी दी। डॉ. ज्ञानेंद्र मौर्य ने सर्प दंश, आपदा मित्र रवि प्रकाश सिंह ने आकाशीय बिजली के जोखिम व बचाव, रत्नेश शर्मा ने आपदा में मिलने वाली सहायता, अग्निशमन अधिकारी अतुल त्रिपाठी ने आग से बचाव के तरीके बताये। जबकि डॉ. राकेश कुमार चौरसिया ने सीपीआर की जानकारी दी। आपदा से जुड़ी जानकारी व आपदा पीड़ित को मिलने वाले लाभों की बुकलेट बांटी गई।
पेयजल की समस्या पर हुई चर्चा
मानधाता के ग्राम पंचायत जमुआ की प्रधान ममता सिंह ने बकुलाही नदी से सटे गांवों में पेयजल की समस्या को रखा। लक्ष्मणपुर ब्लॉक के दौलतपुर की समूह की सदस्य संगीता मिश्रा ने नीलगाय व आवारा मवेशियों की समस्या को रखा। इस कार्यशाला में 170 स्वयं सहायता समूह, 170 ग्राम प्रधान, 100 शिक्षक सहित आपदा मित्र सम्मिलित हुये।
इस दौरान एमएलसी अंगद कुमार सिंह, सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, एसडीएम सदर शैलेंद्र वर्मा, जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, बीएसए भूपेंद्र सिंह, तहसीलदार सदर सुप्रिया चतुर्वेदी, सीएमओ डॉ. ए.एन. प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ओपी त्रिपाठी, विश्वनाथगंज विधायक के प्रतिनिधि रॉबिन पटेल, प्रधान संघ अध्यक्ष मानधाता राजेन्द्र प्रताप सिंह सहित राकेश सिंह, अभिमन्यु सिंह, विश्वजीत प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन राम प्रकाश पांडेय ने किया।