महंत ने की आत्महत्या: निरंजनी आश्रम में मचा हड़कंप, जानें क्या है मामला

प्रयागराज के दारागंज में स्थित निरंजनी अखाड़े के आश्रम में महंत आशीष गिरी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महंत की आत्महत्या की खबर सुनते ही हड़कंप मच गया।

Update: 2019-11-17 09:23 GMT

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज के दारागंज में स्थित निरंजनी अखाड़े के आश्रम में महंत आशीष गिरी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। महंत की आत्महत्या की खबर सुनते ही हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक, महंत आशीष गिरी ने रविवार को अचानक खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

यह भी पढ़ें: 42 अरब डॉलर के मालिक रहे अनिल अमीरों की लिस्ट से बाहर, वजह है ये मिस्टेक

बताया जा रहा है कि, महंत आशीष गिरी लीवर की बीमारी से पीड़ित चल रहे थें। आशंका जताई जा रही है कि, उन्होंने अपनी बीमारी से परेशान होकर ही आत्महत्या की है।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी, डीआईजी, समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा निरंजनी अखाड़े के महंत और अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: कैंसिल हुई 296 ट्रेनें! इंडियन रेलवे ने किया ऐलान, यहां देखें ट्रेनों की सूची

Tags:    

Similar News