Prayagraj News: गर्ल्स हॉस्टल के बाथरूम में हिडन कैमरा मिलने से हड़कंप, हॉस्टल संचालक गिरफ्तार

Prayagraj News: प्रयागराज के एक गर्ल्स हॉस्टल के वॉशरूम में हिडन कैमरा मिलने से छात्राओं में हड़कंप मच गया। पुलिस ने फिलहाल हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है।

Report :  Syed Raza
Update: 2022-06-02 11:35 GMT

गर्ल्स हॉस्टल में मिला हिडन कैमरा (फोटो- न्यूजट्रैक)

Prayagraj News Today: उत्तर प्रदेश के जनपद प्रयागराज (Prayagraj) के कर्नलगंज इलाके (Colonelganj Area) में छात्राओं के एक हॉस्टल के बाथरूम में हिडन कैमरा (Camera In Hostel) लगे होने का शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि छात्राओं को जब इसका शक हुआ तब कुछ छात्राओं ने पुलिस को इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस ने हॉस्टल संचालक आशीष खरे को गिरफ्तार (Hostel Operator Arrested) कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, हॉस्टल संचालक आशीष खरे कम पैसों में अपने यहां लड़कियों को कमरा देता था और इसी का फायदा उठाकर उसने लड़कियों के शावर रूम (Shower Room) में छुपे हुए कैमरे लगा रखे थे जिनसे उनकी वीडियो बनाता था। आशीष खरे ने इसके लिए बकायदा एक कंप्यूटर रूम (Computer Room) भी बना रखा था जहां से वह वीडियो देखता था और उन्हें हार्ड डिक्स में सेव कर लेता था। पुलिस ने खरे के पास से कई हार्ड डिस्क (Hard Disk) की बरामद की है जिसमें लड़कियों के वीडियो बनाए गए थे।

इस तरह सामने आई सच्चाई

प्रयागराज से सामने आई है ये खबर उन लड़कियों के लिए खास है जो किराए का हॉस्टल लेकर के रहती हैं। शहर के म्योर रोड (Myor Road) स्थित एक गर्ल्स हॉस्टल के संचालक ने ऐसा घिनानो काम किया है जिससे मानवता को शर्मसार होना पड़ा है। होस्टल संचालक आशीष खरे लड़कियों के बाथरूम के शावर मैं हिडन कैमरा (Hidden Camera) लगाया हुआ था। जिसकी सूचना किसी को भी नहीं थी। आज जब एक छात्रा नहाने के लिए गई तो शावर से पानी धीरे आ रहा था। छात्रा ने पानी के फ्लो को तेज करने के लिए जब शावर को हिलाया तब प्रेशर अधिक होने के चलते शावर का ढक्कन निकल गया और अंदर लगा कैमरा और तार दिखाई देने लगा।

हिडन कैमरा को देख कर के छात्रा सहम गई और इसकी सूचना तत्काल अपने साथियों को दी। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई। जब उस कैमरे के शावर को खोला गया तो अंदर छोटा सा कैमरा देखा गया। हालांकि इसके लिए बकायदा कंप्यूटर रूम भी बनाया गया था जहां पर पूरा वीडियो सेव होता था।


मामले की जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि संचालक आशीष खरे को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही साथ कई उपकरण भी बरामद किए गए हैं। जांच अधिकारी सीओ अजीत सिंह चौहान का कहना है कि आरोपी होस्टल संचालक बेहद चलाक और शातिर है। कम पैसों में लड़कियों को लालच देकर अपने हॉस्टल में जगह देता था और उसके घिनोने कार्यों से अनजान भोली भाली लड़कियां फंस जाती थी। हालांकि पुलिस अब इस बात की तफ्तीश करने में जुट गई है कि यह डाटा किसी और को ट्रांसफर तो नहीं किया जा रहा था।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News