जानिए कौन हैं आफरीन फातिमा, जो जावेद को बता रही निर्दोष, JNU के छात्र भी समर्थन में उतरे

प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद अहमद उर्फ पंप की बड़ी बेटी आफरीन फातिमा का जन्म प्रयागराज में हुआ था। आफरीन जेएनयू में आपरीन स्टूडेंट यूनियन की काउंसलर हैं।

Update: 2022-06-12 11:34 GMT

आफरीन फातिमा। 

Lucknow: प्रयागराज हिंसा (Prayagraj Violence) के मुख्य आरोपी जेल में बंद जावेद अहमद पंप (Javed Ahmed Pump) के खिलाफ योगी सरकार (Yogi Government) कड़ा एक्शन ले रही है। रविवार को प्रयागराज के करैली स्थित घर को ढहा दिया है। जावेद अहमद (Javed Ahmed) की बड़ी बेटी आफरीन दिल्ली में रहती हैं, वह जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) की रिसर्च स्कॉलर हैं। जानकारी के मुताबिक आफरीन का घर ढहाए जाने और उनके परिवार के खिलाफ हो रही कार्रवाई के विरोध में जेएनयू के छात्र समर्थन में उतरने लगे हैं। प्रयागराज में हुई कार्रवाई के विरोध में छात्र प्रदर्शन कर सकते हैं। बता दें आफरीन जेएनयू में आपरीन स्टूडेंट यूनियन की काउंसलर हैं। अपने पिता के खिलाफ हो रही कार्रवाई को उन्होंने गलत ठहराया है। परिवार को फंसाये जाने का आरोप लगाया है।

कौन हैं आफरीन फातिमा?

प्रयागराज हिंसा के मुख्य आरोपी जावेद अहमद उर्फ पंप की बड़ी बेटी आफरीन (afreen) का जन्म प्रयागराज में हुआ था। आफरीन ने प्रयागराज के सेंट मेरीज कॉन्वेंट स्कूल से हाईस्कूल और इंटर पास किया है। ग्रेजुएशन के लिए वह अलीगढ़ मुस्मिल विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। एएमयू से आफरीन ने लैंग्विस्टक्स में बीए ऑनर्स और एमए किया। आफरीन एएमयू में महिला कॉलेज की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। वह एएमयू से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रही हैं और छात्रों से जुड़े मुद्दों पर मुखर होकर पक्ष रखती रही हैं। आगे की पढ़ाई के लिए वह जेएनयू में प्रवेश लिया है।

परिवार को फंसाने का आरोप

आफरीन अपने परिवार के खिलाफ हो रही कार्रवाई को गलत बताया है। आफरीन ने कहा कि अगर पुलिस को उन पर शक है तो वह उनके सोशल मीडिया अकाउंट को खंगाल सकती है। उसमें ऐसा कुछ भी नहीं मिलेगा। आफरीन (afreen) के पिता जावेद को पुलिस ने साजिशकर्ता बताया है, वहीं मां और छोटी बहन को हिरासत में लिए जाने पर उन्होंने कहा कि बिना किसी वारंट के पुलिस उन्हें उठा ले गई। वह कहां हैं किसी को नहीं पता है। जबकि प्रयागराज पुलिस का कहना है कि आफरीन का भी हिंसा मामले में शामिल है।

सीएए, एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन में थी शामिल

आफरीन एएमयू से एमए करने के बाद जेएनयू में दालिखा लिया है। वह दिल्ली में ही रहती हैं, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाली आफरीन की फ्रेंड फॉलोविंग काफी लंबी है। वह मुस्लिमों के हक हुकूक के लिए लड़ाई लड़ती है। दिल्ली में सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ लंबा चले आंदोलन में भी वह बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया था। आफरीन अब अपने परिवार को खिलाफ हो रही कार्रवाई को गलत बता रही हैं। मुस्लिम पक्ष के लोग उनके समर्थन में भी दिखाई दे रहे हैं और अब जेएनयू के छात्रों का भी उन्हें साथ मिलता दिखाई देने लगा है।

विवादों से रहा है पुराना नाता

आफरीन फातिमा (Afreen Fatima) का विवादों से पुराना नाता रहा है, वह शाहीन बाग साजिश के मास्टरमाइंड शरजील इमामल की करीबी हैं। आफरीन फातिमा ने आतंकवादी अफजल गुरु को भी निर्दोष बताया था, उसके समर्थन में ट्वीट किया था। अफजल 2001 के संसद हमले के दोषी का और उसे फांसी की सजा दी गई थी। 25 जनवरी 2020 को ट्विटर पर पोस्ट किए गए 45 सेकेंड के एक वीडियो में फातिमा ने भीड़ को भड़काने की कोशिश की थी। सीएए और एनआरसी का विरोध करते हुए उसने कहा था कि उसने महसूस किया है कि न तो सरकार और न ही सुप्रीम कोर्ट उनके (मुस्लिमों के) भरोसा के लायक है। फातिमा ने कहा कि था आतंकवादी अफजल गुरु 'निर्दोष' था और संसद पर हमले में उसका हाथ नहीं था।

Tags:    

Similar News